{"_id":"603928148ebc3ee9631f2844","slug":"light-in-chaupal-due-to-wind-gust-rampur-hp-news-sml3624040125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा के झोंके से चौपाल में गुल हो रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा के झोंके से चौपाल में गुल हो रही बिजली
विज्ञापन
चौपाल(रोहडू) । चौपाल उपमंडल में सभी उपभोक्ता बिजली की समस्या से खासे परेशान हैं। हवा का एक झोंका आने से ही क्षेत्र में बिजली गुल हो रही है। गांवों से सरकारी कार्यालयों काम करवाने आने वाले लोगों व कारोबारियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
लोगों ने अब बिजली बोर्ड के कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है। उपमंडल में बुधवार रात और वीरवार दिन भर भी बिजली गुल रही। शुक्रवार को भी पूरा दिन कई-कई घंटे तक कट लगते रहे। अधिकतर पंचायतों में बिजली गुल होने के साथ कम वोल्टेज की भी समस्या है। कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव धीरेंद्र चौहान, अधिवक्ता मुनीष भंडारी, कुलदीप औक्टा, मदन सरेगटा, चूडे़श्वर सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं संयोजक हरिनंद मेहता, कारोबारी संत राम, गुड्डी देवी, सोहन सिंह, प्रेम चंद, कृष्ण दत्त ने कहा कि चौपाल में हवा के झोंके से ही बिजली गुल हो जाती है। उन्होंने समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार उचित कदम उठाने का आग्रह किया है। बिजली बोर्ड की ओर से इस मामले को अनदेखा किया गया तो धरना प्रदर्शन के लिए लोग मजबूर होंगे।
सहायक अभियंता बिजली बोर्ड चौपाल अनिल कुमार रघुवंशी ने कहा कि मेन लाइन में फाल्ट आने के कारण बिजली गुल हो रही है। अभी बिजली को बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड लाइनों को सुधारने का काम कर रहा है।