फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Life in danger due to stones falling from the hill in Nerva

Rampur Bushahar News: नेरवा में पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों से जान को खतरा

Thu, 04 May 2023 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Thu, 04 May 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा बाजार में शिवलौती भवन से काॅलेज तक 300 मीटर क्षेत्र में पहाड़ी पर बंदरों की उछल कूद के कारण सड़क पर पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। इससे राहगीर चोटिल हो सकते हैं। मुख्य मार्ग में सुबह से शाम तक कॉलेज के अलावा एक दर्जन स्कूलों और अन्य संस्थानों के विद्यार्थी पैदल सफर करते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक महिला की मृत्यु हो चुकी है जबकि कई लोग घायल हो चुके हैं। दुकानों और घरों को भी क्षति पहुंची है। घर में पत्थर घुसने से दुकानदार अली मोहम्मद को हजारों रुपये का नुक्सान हुआ है। इसी वर्ष 25 फरवरी को पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

इस पहाड़ी पर बंदरों का डेरा रहता है। बंदर सुबह होते ही पहाड़ी पर उछल कूद मचाते हैं। इससे पत्थर गिरते रहते हैं। स्थानीय लोग पिछले एक दशक से पहाड़ी के मुहाने पर लोहे की जालियां लगाने और पहाड़ी पर उत्पात मचाने वाले बंदरों को पकड़ कर किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन सरकार और प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत नेरवा के अध्यक्ष बबिता तंगड़ाईक, पार्षद योगेंद्र पुरटा, संजय कुमार, मनोनीत पार्षद अमन सूद, व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिख्टा, प्रदीप चौहान, ग्राम पंचायत नेरवा-चंदलोग की प्रधान बबिता रमचाईक, बीडीसी सदस्य मधु रमचाइक, ग्राम पंचायत केदी की प्रधान ऋतु राठौर सहित बाजार के व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने वन विभाग तथा स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया है कि शिवलौती महाराज भवन से लेकर कॉलेज रोड तक पहाड़ी से लुढ़क रहे पत्थरों से बचाव के लिए लोहे की जालियां लगाई जाएं। मांग की है कि इस क्षेत्र से बंदरों को पकड़ कर किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed