फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Licenses of careless bus drivers will be canceled

Rampur Bushahar News: लापरवाह बस चालकों के लाइसेंस होंगे रद्द

Thu, 12 Oct 2023 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Thu, 12 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
बीबीएन क्षेत्र में पुलिस ने शुरू की है विशेष मुहिम
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए उपायुक्त और आरटीओ को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। तेज रफ्तार व लापरवाही से बस चलाने वाले चालकों की अब खैर नहीं है। बद्दी पुलिस ने एक विशेष मुहिम शुरू की है। इसके तहत लापरवाह बस चालकों पर शिकंजा कसा जाएगा। लापरवाही पाए जाने पर इनके लाइसेंस रद्द होंगे वहीं संचालकों के रूट भी रद्द करने के लिए आरटीओ को कहा जाएगा। इस संबंध में बद्दी पुलिस ने डीसी सोलन और आरटीओ नालागढ़ को पत्र भी लिखा है।
जानकारी के अनुसार बीबीएन में पिछले कुछ समय से निजी बस ऑपरेटर के खिलाफ काफी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। जिनमें स्थानीय लोगों ने अनियमितता, अव्यवस्थित बस स्थान, तेज गति और गलत ओवरटेकिंग आदि गंभीर आरोप लगाए हैं। बस चालकों की ओर से इस प्रकार से की जा रही लापरवाही सड़क सुरक्षा को प्रभावित कर रही है और बीबीएन में सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। जिस कारण बीबीएन में पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। यह स्थिति तेजी से बढ़ रही है औऱ यह बीबीएन के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन

उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि पिछले वर्ष अभी तक 111 सड़क दुर्घटनाएं थीं लेकिन इस वर्ष 137 हो गई हैं। हालांकि पुलिस ने पिछले वर्ष 311 और इस वर्ष 793 चालान किए हैं लेकिन उसके बावजूद भी स्थिति सही नहीं है। उन्होंने निजी बस संचालकों से अपील की है कि बसों को सावधानी पूर्वक चलाएं, स्पीड लिमिट का पालन करें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें, सीट बेल्ट का प्रयोग करें, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed