{"_id":"67124c161075835ccd0affab","slug":"lecture-on-pocso-act-and-sexual-offenses-internal-complaints-committee-icc-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-123394-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पॉक्सो एक्ट और यौन अपराधों पर दिया व्याख्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पॉक्सो एक्ट और यौन अपराधों पर दिया व्याख्यान
विज्ञापन
सरस्वतीनगर कालेज में पॉक्सो एवं यौन दुर्व्यवहार पर व्याख्यान के दौरान
सरस्वतीनगर काॅलेज में आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) ने किया व्याख्यान का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय सरस्वतीनगर में शुक्रवार को आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) ने पॉक्सो एक्ट एवं यौन अपराधों पर व्याख्यान का आयोजन किया। पॉक्सो एवं यौन अपराधों में सजा के प्रावधान विषय पर अधिवक्ता लोकेंद्र शर्मा ने व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम में छात्राओं ने मेहंदी, रंगोली, साड़ी ड्रेपिंग और नेल आर्ट प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके अलावा छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. मोनिका रैना ने व्याख्यान के लिए अधिवक्ता लोकेंद्र शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कॉलेज के शिक्षक भी उपस्थित रहे।