{"_id":"69f87a0744fcddcc8c047851","slug":"leather-ball-cricket-tournament-to-begin-in-brandley-on-may-23-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-159472-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ब्रांदली में लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 23 मई से शुरू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ब्रांदली में लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 23 मई से शुरू होगी
विज्ञापन
विजेता टीम को मिलेगी 1.51 लाख की नकद इनामी राशि
प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटा चत्तरखंड युवक मंडल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के ब्रांदली में वाइट लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। 23 मई से ब्रांदली में प्रतियोगिता का रोमांच शुरू होगा। यह प्रतियोगिता ग्रामीण स्तर पर खेली जाएगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर चत्तरखंड युवक मंडल ब्रांदली तैयारियों में जुट गया है। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष लायक राम पौंड की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1.51 लाख की नकद इनामी राशि और ट्रॉफी से सम्मानित जाएगा। वहीं, उपविजेता टीम को 75 हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 16 मई तक टीमें पंजीकरण कर सकती हैं और 17 मई को लाइव टाइज डाली जाएगी। इसके माध्यम से प्रतियोगिता के मैच शेड्यूल जारी होंगे। प्रतियोगिता में 64 टीमें भाग लेंगी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब हासिल करने वाले खिलाड़ी को 10 हजार और ट्रॉफी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज को 4-4 हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक इनामों से आयोजक कमेटी पुरस्कृत करेगी। उपाध्यक्ष बोनी ठाकुर, सचिव लकी चौहान, सहसचिव सन्नी पालसरा, कोषाध्यक्ष अनिल बिष्ट, मुख्य सलाहकार जोगिंद्र पालसरा, मीडिया प्रभारी मनू बिष्ट और स्टेज सचिव पंकज पौंड ने युवाओं से आह्वान किया है कि प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लें और नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।