फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   lavi fair

लवी मेले का आगाज, किन्नौर, कुल्लू सहित पड़ोसी राज्यों से पहुंचे कारोबारी और खरीदार

Mon, 11 Nov 2019 07:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के आगाज के साथ ही मेला मैदान में कारोबारियों और खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पहले ही दिन मेला मैदान पर तिल धरने के लिए जगह नहीं बची थी। रामपुर के अलावा किन्नौर, कुल्लू सहित पड़ोसी राज्यों से खरीदार और कारोबारी यहां पहुंच गए हैं। अगले कई दिनों तक मेला मैदान में भीड़ उमड़े रहने की उम्मीद है। लवी मेले के शुभारंभ पर पहुंचे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का उपायुक्त और लवी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित कश्यप ने स्वागत किया और मेले की गतिविधियों का विवरण दिया। उन्होंने किन्नौरी टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह के साथ राज्यपाल को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि राज्यपाल बंडारू दतात्रेय ने लवी मेले के शुभारंभ अवसर पर लोगों को बधाई दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल, पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, योजना बोर्ड के सदस्य प्रेम सिंह द्रैक, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिभूषण, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम लाल गुप्ता, हिमफैड निदेशक नरेश चौहान, एपीएमसी निदेशक केडी कश्मीरी, पूर्व कैलाश फेडरेशन अध्यक्ष बृजलाल, पूर्व विधायक निजूराम, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य नीना गुप्ता, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा सचिव सुषमा मखैक, बीडीसी अध्यक्ष ननखड़ी सुरजीत ठाकुर, डीएसपी अभिमन्यु वर्मा, तहसीलदार विपिन ठाकुर, थाना प्रभारी रविंद्र नेगी, नगर परिषद के सभी पार्षद और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
रामपुर में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग
राज्यपाल का स्वागत करते हुए स्थानीय विधायक नंद लाल ने कहा कि यह व्यापार मेला अभी भी अपनी भी पुरानी परंपरा पर चल रहा है। इसमेें चामुर्थी घोड़ों की बिक्री आकर्षण का केंद्र रहती है। उन्होंने राज्यपाल से रामपुर में एक मेडिकल कॉलेज शुरू करने की पहल करने का आग्रह किया। वहीं उपायुक्त ने कहा कि ऐतिहासिक लवी मेला व्यापार की दृष्टि से काफी विख्यात है। वर्षों पूर्व इस मेले में तिब्बत अफगानिस्तान से व्यापारी पहुंचते थे। उन्होंने लोगों से मेले की ऐतिहासिकता को बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

---
नशे के खिलाफ पुलिस टास्क फोर्स बनाए सरकार : द्रैक
इस मौके पर मौजूद योजना बोर्ड के सदस्य प्रेम सिंह द्रैक ने राज्यपाल का स्वागत किया और मेले के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अवैध नशे की जांच के लिए एक अलग पुलिस टास्क फोर्स गठित करने का आग्रह किया और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लाइव
आधा घंटा पहले ही शुभारंभ के लिए पहुंच गए राज्यपाल
11 बजे पहुंचना था, साढ़े दस बजे सत्यनारायण मंदिर पहुंच की पूजा-अर्चना
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आगाज करने के लिए राज्यपाल को 11 बजे पहुंचना था। लेकिन, वे आधा घंटा पहले यहां पहुंच गए। सुबह करीब साढ़े दस बजे राज्यपाल रामपुर बाजार से होते हुए सत्यनारायण मंदिर में पहुंचे वहां पर उन्होने पूजा अर्चना की। इसके बाद राज्यपाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक के कार्यकर्ताओं से भी मिले। 11:15 बजे रामपुर बाजार में लोगों से भी राज्यपाल ने बातचीत की। 11:30 बजे मेला मैदान पटबांगला पहुंचे। जहां पर मेला कमेटी के अधिकरी और नगर परिषद ने उनका ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। 11:45 मिनट पर डीसी शिमला ने मुख्य अतिथि राज्यपाल और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद योजना आयोग के सदस्य और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम सिंह द्रैक और विधायक रामपुर नंदलाल ने भी लोगों को संबोधित किया।

---
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा
12 बजे से लेकर एक बजे तक संास्कृतिक कार्यक्रम ने समा बांध दिया। एक बजे राज्यपाल बंडारू दतात्रेय ने जनसभा को संबोधित किया और गुब्बारा छोडकर मेले का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इसके बाद 1:20 पर उन्होंने किन्नौर मार्केट में विभिन्न स्टांलों को निरीक्षण किया। पौने दो बजे राज्यपाल ने सर्किट हाउस रामपुर चले गए।

लवी मेले के शुभारंभ पर जनता को संबोधित करते हुए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय।

लवी मेले के शुभारंभ पर जनता को संबोधित करते हुए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय। - फोटो : RAMPUR-HP

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के शुभारंभ अवसर पर किन्नौरी मार्केट का उद्घाटन करते राज्यपाल।

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के शुभारंभ अवसर पर किन्नौरी मार्केट का उद्घाटन करते राज्यपाल। - फोटो : RAMPUR-HP

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed