{"_id":"5dc6beac8ebc3e5b062c8b7d","slug":"lavi-fair-rampur-hp-news-sml3135723122","type":"story","status":"publish","title_hn":"लवी मेले में 500 से अधिक सुरक्षा कर्मचारी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लवी मेले में 500 से अधिक सुरक्षा कर्मचारी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को लेकर सजने लगा पाटबंगला मैदान।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। दो दिन बाद शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय मेले को लेकर क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। जुए पर लगाम लगाने को पुलिस के विशेष दस्ते गठित किए जाएंगे। रामपुर के साथ सटे ब्रौ और जगातखाना क्षेत्र में कुल्लू पुलिस द्वारा अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी। वहीं आज से शहर में सुबह आठ बजे के बाद से बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
रामपुर में प्रेसवार्ता के दौरान डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए इस वर्ष 500 से अधिक सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। ये सुरक्षा कर्मचारी मेले में कानून और यातायात व्यवस्था को बनाए रखेंगे। मेले से पूर्व पुलिस ने कई स्थानों पर विशेष नाके लगा रखे हैं। मेले में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े वाहनों की आवाजाही वाया वजीर बावड़ी से झाकड़ी होकर करवाई जाएगी। वहीं ब्रौ से शहर से जाने और चाटी पुल से छोटे वाहनों के आने की व्यवस्था होगी। मेले के दौरान पार्किंग की सुविधा न खले इसके लिए वजीर बावड़ी और ब्रौ पुल के पास पार्किंग के लिए स्थान सुनिश्चित किए गए हैं। यहां से शहर आने के लिए वैकल्पिक बसों की व्यवस्था भी की गई है। एनएच पांच पिप्टी चौक से एक ओर दुकानें लगेंगी। वहीं सफेद ढांक में वैली साइड की तरफ ही दुकानें सज पाएंगे। मेले के दौरान पुलिस की पहली और दूसरी बटालियन, महिला-पुरुष पुलिस जवान और होमगार्ड तैनात होंगे।
मेले के दौरान ये रहेगा ट्रैफिक प्लान
लवी मेले के दौरान मुख्य बस अड्डे से गौरा, मशनू, फांचा, जघोरी और किन्नौर की ओर जाने वाले वाहनों को चौधरी अड्डे पर आने से मनाही रहेगी, इन बसों को बस अड्डे से सीधे गंतव्यों तक रवाना किया जाएगा। वहीं खोपड़ी मंदिर से रामपुर शहर की ओर वाहनों की पार्किंग पर रोक रहेगी। मेला मैदान वाले चौक पर वाहनों को ठहरने नहीं दिया जाएगा। यहां वाहन रोकने वालों के चालान काटे जाएंगे। वजीर बावड़ी से खोपड़ी पुल तक वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था होगी। यहां से आगे लोग ऑटो या फिर बस के माध्यम से मेला स्थल तक पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन
जुए पर नजर रखने को विशेष दस्ते होंगे गठित
रामपुर और साथ लगते कुल्लू जिले में लवी मेले के दौरान चलने वाले जुए पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है। इसके लिए पुलिस विशेष दस्ते गठित करने जा रही है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्लान तैयार कर लिया गया है। रामपुर में आज सभी जवान पहुंच जाएंगे। पुलिस जवानों के विभिन्न दल बनाए गए हैं, जो मेले के दौरान होने वाली हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे।