{"_id":"6ae1db5688f6ca256f0e94ab","slug":"lavi-fair-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-173552-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लवी मेले में पहली बार होंगी लोक नृत्य, पारंपरिक वाद्य संगीत और बुशहर ओपन डांस प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लवी मेले में पहली बार होंगी लोक नृत्य, पारंपरिक वाद्य संगीत और बुशहर ओपन डांस प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
साहित्य उत्सव में सतलुज घाटी की संस्कृति और आर्थिक संबंधों पर होगी चर्चा
11 से 14 नवंबर तक चलने वाली मिस और मिस्टर बुशहर प्रतियोगिता रहेगी आकर्षण का मुख्य केंद्र
. महिला रस्साकशी विजेता को एक लाख, स्वच्छता में अव्वल पंचायतों को भी मिलेंगे नकद पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के लिए अब दो सप्ताह का समय शेष रह गया है। इस वर्ष मेले को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए मेला समिति की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मेले में पहली बार लोक नृत्य, पारंपरिक वाद्य संगीत और बुशहर ओपन डांस चैंपियनशिप जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा साहित्य उत्सव, मिस्टर-मिस बुशहर, महिला रस्साकशी और पारंपरिक खाद्य महोत्सव सहित कई आकर्षक गतिविधियां मेले का मुख्य आकर्षण रहेंगी।
लवी मेले में पहली बार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर युवाओं, महिलाओं, लोक कलाकारों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। 7 से 9 नवंबर तक लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दल को 50 हजार रुपये, द्वितीय को 30 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसी दौरान पारंपरिक वाद्य संगीत प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें ढोल, नगाड़ा, करनाल और नरसिंघा जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियां होंगी। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले विजेता को 50 हजार, द्वितीय स्थान पाने वाले दल को 30 हजार और तृतीय को 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं बुशहर ओपन डांस चैंपियनशिप के माध्यम से युवाओं को अपनी नृत्य प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इसमें प्रथम पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय 30 हजार और तृतीय पुरस्कार 20 हजार रुपये है। वहीं, मिस्टर और मिस बुशहर प्रतियोगिता 11 से 14 नवंबर तक शाम 4:00 से 6:00 बजे तक होगी। 8 और 9 नवंबर को सतलुज घाटी और आर्थिक संबंधों पर आधारित साहित्य उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें सतलुज घाटी की संस्कृति और रियासत, भारत और तिब्बत के बीच ऐतिहासिक संबंधों पर व्याख्यान और चर्चा होगी।
महिला रस्साकशी विजेता टीम को मिलेगा एक लाख का इनाम
लवी मेले के अवसर पर रामपुर उपमंडल की महिलाओं के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें विजेता टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा उपमंडल की ग्राम पंचायतों के बीच स्वच्छता प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पंचायत को 30 हजार, द्वितीय को 20 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली पंचायत को 10 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। 11 से 14 नवंबर तक ट्रांस हिमालयन और बुशहर एस्टेट पारंपरिक खाद्य महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के पारंपरिक अनाजों और खाद्य सामग्रियों के स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले में आने वाले लोगों को इन स्टॉलों के माध्यम से स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
कोट
अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति के सचिव एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष मेले में कई आकर्षक प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवाओं, लोक कलाकारों और महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर प्रदान करने के साथ ही क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और खान-पान को बढ़ावा देने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।