{"_id":"6adca360d875e0a1060cbfc4","slug":"lavi-fair-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-173260-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लवी मेले के उपलक्ष पर आज से शुरू होंगी खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लवी मेले के उपलक्ष पर आज से शुरू होंगी खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले-2026 के उपलक्ष में खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इनके आयोजन को लेकर प्रस्तावित गतिविधियों का कार्यक्रम जारी किया गया है।
लवी मेला 11 नवंबर से आधिकारिक रूप से शुरू होगा। मेला शुरू होने से पहले रामपुर में बॉक्सिंग, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खेल प्रतियोगिताएं रविवार से शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा लोक नृत्य, पारंपरिक वाद्य यंत्र संगीत, साहित्य उत्सव, पारंपरिक खानपान और अन्य गतिविधियां भी मेले का हिस्सा होंगी।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन पदम उत्कृष्ठ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर के मैदान में किया जाएगा। बॉक्सिंग चैंपियनशिप 25 से 27 अक्तूबर, बैडमिंटन चैंपियनशिप 27 से 30 अक्तूबर और बुशहर वॉलीबॉल एसोसिएशन के प्रस्तावित सहयोग से वॉलीबॉल चैंपियनशिप 29 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक प्रस्तावित है। महिला वरिष्ठ वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता 1 से 3 नवंबर, जबकि जिला स्तर पर प्रस्तावित वॉलीबॉल प्रतियोगिता 4 से 6 नवंबर तक आयोजित करने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
अन्य गतिविधियों में 1 से 3 नवंबर तक हॉर्स शो और हॉर्स राइडिंग का आयोजन प्रस्तावित है। 6 नवंबर को इन्फ्लुएंसर मीट होगी। 7 से 9 नवंबर तक लोक नृत्य प्रतियोगिता, पारंपरिक वाद्य यंत्र संगीत प्रतियोगिता और बुशहर ओपन डांस चैंपियनशिप आयोजित की जाएंगी। पारंपरिक संगीत प्रतियोगिता में ढोल, नगाड़ा, करनाल और नरसिंगा जैसे वाद्य यंत्रों को शामिल किया गया है।
इनसेट
लोक नृत्य और संगीत प्रतियोगिताओं में मिलेंगे नकद पुरस्कार
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, लोक नृत्य, पारंपरिक वाद्य यंत्र संगीत और बुशहर ओपन डांस चैंपियनशिप में प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 30 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 20 हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं। 8 नवंबर को रामपुर उपमंडल की महिलाओं के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता प्रस्तावित है, जिसमें प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये और द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये रखा गया है। वहीं, उपमंडल की ग्राम पंचायतों के बीच 7 और 8 नवंबर को स्वच्छता प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रथम पुरस्कार 30 हजार, द्वितीय 20 हजार और तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपये प्रस्तावित हैं।
इनसेट
साहित्य उत्सव और पारंपरिक खानपान भी होंगे आकर्षण
8 और 9 नवंबर को रामपुर-सतलुज घाटी, आर्थिक संबंधों, सतलुज घाटी की संस्कृति और भारत-तिब्बत संबंधों पर साहित्य उत्सव आयोजित करने का प्रस्ताव है। 11 से 14 नवंबर तक मिस्टर बुशहर एवं मिसेज बुशहर प्रतियोगिता शाम 4 से 6 बजे तक होगी। इसी अवधि में ट्रांस हिमालयन और बुशहर एस्टेट के पारंपरिक खानपान पर आधारित फूड फेस्ट भी प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त, स्कूलों की श्रेणी के अनुसार लवी मेले पर निबंध लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित करने का प्रस्ताव है।