फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Last date for admission and re-registration at IGNOU is August

Rampur Bushahar News: इग्नू में प्रवेश व पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त

Fri, 21 Aug 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
इग्नू में प्रवेश व पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त
विज्ञापन

ईच्छुक अभ्यर्थी समय रहते करें पंजीकरण : प्रिंस मोहन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू ।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए नए प्रवेश और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र-1116 के सहायक समन्वयक डॉ. प्रिंस मोहन ने बताया कि इग्नू में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए अगले सत्र में पढ़ाई जारी रखने के लिए पुनः पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना पुनः पंजीकरण पूरा करें। डॉ. प्रिंस मोहन ने नए शिक्षार्थियों से भी इग्नू के जुलाई सत्र में प्रवेश का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इग्नू की लचीली और गुणवत्तापूर्ण दूरस्थ शिक्षा व्यवस्था उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो नियमित रूप से महाविद्यालय नहीं जा सकते। उन्होंने गृहिणियों, नौकरीपेशा लोगों, सेवानिवृत्त व्यक्तियों, बेरोजगार युवाओं और अपनी शैक्षणिक योग्यता व कौशल बढ़ाने के इच्छुक लोगों से इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पारिवारिक या व्यावसायिक जिम्मेदारियों के कारण जिन लोगों की पढ़ाई बीच में छूट गई है, वे भी इग्नू के माध्यम से अपनी शिक्षा दोबारा शुरू कर सकते हैं। इग्नू में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण से संबंधित मार्गदर्शन के लिए इच्छुक शिक्षार्थी इग्नू अध्ययन केंद्र-1116, राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed