फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   lara blaster win cricket turnament

लारा ब्लास्टर कामरू ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Sat, 11 Jun 2022 10:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किनौर)। सांगला मिनी स्टेडियम में दुर्गा स्पोर्ट्स कल्ब सांगला द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब लारा ब्लास्टर और रिकांगपिओ ने जीता है। पुरुषों के खिताबी मुकाबले में दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब को हराकर टीम विजेता बनी जबकि महिला वर्ग में रिकांगपिओ ने सांगला स्कूल को हराकर खिताब अपने नात किया। विजेता पुरुष टीम को एक लाख रुपये नगद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। खेल प्रतियोगिता में श्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब हितेश नेगी सांगला और श्रेष्ठ गेंदबाज राजमोहन थैमगारंग को चुना गया।
विज्ञापन

मैन आफ द सीरीज हितेश नेगी सांगला और श्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक आयुश नेगी, श्रेष्ठ किपर अभिनेश कामरू रहे। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में देवी स्पोर्ट्स कल्ब सांगला की टीम ने जीत दर्ज की है जबकि किल्बा की टीम उपविजेता बनी। वॉलीबाल प्रतियोगिता में रिकांगपिओ स्कूल अव्वल रहा। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पर पोवारी स्कूल ने हासिल किया। किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने विजेता टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला मंडल पालिका सारिंग और कुकरिंग कामरू ने लोकनृत्य की प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। विधायक जगत सिंह नेगी ने आयोजक क्लब को 90 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि भेंट की। इसके अलावा आयोजक क्लब को 50 हजार रुपये और लोकनृत्य की प्रस्तुति देने वाले महिला मंडलों को पांच-पांच हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष उमेश नेगी, पूर्व एचपीएमसी निदेशक रघुवीर सिंह नेगी, सहकारी बैंक निदेशक पितांबर दास नेगी, उपप्रधान थैमगांरग दीप कुमार नेगी, पूर्व प्रधान सांगला सचिन नेगी और जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed