फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   landsliding

डमराली में भूस्खलन दे रहा हादसों को न्योता

Tue, 28 Jul 2020 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
landsliding
डमराली में भूस्खलन होने से सड़क को साफ करते यात्री - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। उपमंडल की उपतहसील तकलेच के डमराली में भूस्खलन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। भूस्खलन से मार्ग संकीर्ण हो चुका है। बसों को यहां से निकालना खतरे से खाली नहीं है। लेकिन, लोक निर्माण विभाग सुध नहीं ले रहा है। बीते सोमवार को भी ग्रामीणों ने स्वयं मोर्चा संभालकर भूस्खलन से मार्ग पर पड़े पत्थरों को उठाकर मार्ग को साफ किया। ग्रामीणों के मुताबिक लोक निर्माण विभाग को बार-बार कहने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन से जल्द मार्ग की हालत सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तीन-चार दिन से रामपुर-रोहड़ू मार्ग पर डमराली में लगातार भूस्खलन हो रहा है। इसके चलते लोगों को जहां भारी असुविधाएं झेलनी पड़ रही हैं, वहीं जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जतिन मेहता ने कहा कि बीते शनिवार को भी रामपुर से नेहरा रूट पर चलने वाली बस भूस्खलन के कारण करीब नौ बजे अपने गंतव्य तक पहुंची। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा इस स्थान पर मार्ग काफी संकीर्ण हो चुका है। यदि यहां सड़क धंस जाए तो कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि इलाके में सेब सीजन शुरू होने वाला है और हजारों पेटी सेब इसी मार्ग से होकर मंडियों में पहुंचाई जाती हैं। ऐसे में डमराली में भूस्खलन से बागवानों की दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि सेब सीजन से पहले भूस्खलन की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। क्षेत्र के विशाल, सुनील, अनिल, शिव और ईश्वर दास ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से जल्द समस्या दूर करने की गुहार लगाई है। लोक निर्माण विभाग रामपुर के एक्सईएन एसके सोबती ने बताया कि जल्द भूस्खलन की समस्या को दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed