{"_id":"5d640e048ebc3e017768939f","slug":"landslide-rampur-hp-news-sml3052379129","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ घंटे बाद एनएच पांच पर दौड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ घंटे बाद एनएच पांच पर दौड़े वाहन
विज्ञापन
बधाल पंचायत में बादल फटने से आई बाढ़ के बाद एनएच का एक दृश्य।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर/ज्यूरी। सोमवार रात को बधाल पंचायत की धरोली खड्ड में धमाके की आवाज सुनकर धराली खड्ड के आसपास बने मकानों में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। लोग तुरंत घर से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। यहां एनएच के साथ बने घरों से करीब चार दर्जन लोग अपनी जान बचाकर सुरक्षित स्थानों में पहुंचे।
नेशनल हाईवे पांच का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। एनएच पांच पूरी तरह से मलबे में तबदील हो गया। सुबह से नेशनल हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। शिमला से किन्नौर और किन्नौर जिले से रामपुर-शिमला की ओर आने जाने वाले यात्रियों को करीब आठ घंटे तक परेशानियां झेलनी पड़ीं। बाढ़ की चपेट में आने से जहां एक कार बह गई, वहीं करीब 10 वाहनों को भी क्षति पहुंची है।
इसी बीच धरोली खड्ड में बाढ़ आने से मलबा और बड़े-बड़े पेड़ भी इसकी चपेट में आ गए, जो बह कर एनएच पांच पर पहुंच गए। सोमवार सुबह एनएच पूरी तरह से मलबे में तबदील हो चुका था और एनएच पर पत्थरों का ढेर लग गया था। वर्षों पूर्व भी धराली खड्ड में बादल फटने से बाढ़ आई थी, जिससे क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ था। वहीं घटना की सूचना मिलने पर ज्यूरी और झाकड़ी से पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। झाकड़ी से थाना प्रभारी जितेंद्र ने स्वयं मौके जाकर गाड़ियों और दूसरे नुकसान का आकलन करवाया। प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार देवचंद नेगी और पटवारी राजेश ने भी मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। अभी प्रशासन की टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
वहीं नेशनल हाईवे बधाल के साथ हरिदास, पुत्र दुर्गा नंद के मकान की निचली मंजिल मलबे से भर गई है, जबकि ऊपर की मंजिल में बना शौचालय, बाथरूम और कमरे को भी नुकसान पहुंचा है। हरिदास चौहान की मारुति 800 कार भी बाढ़ की चपेट में आने से बह गई है, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पा रहा। वहीं इस संबंध में तहसीलदार रामपुर विपन ठाकुर के अनुसार बाढ़ की चपेट में आने से नेशनल हाईवे और साथ लगते घरों को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ की चपेट में आने से मारुति कार संख्या एचपी 06-2987 बह गई है, वहीं अन्य 10 वाहनों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासनिक टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है। राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है, जो नुकसान का आकलन करने में जुटे हुए हैं। मंगलवार को नुकसान की रिपोर्ट आएगी जो सरकार को भेज दी जाएगी।

बधाल में एनएच पांच किनारे खड़ी गाडिय़ों को भी पहुंचा नुकसान।- फोटो : RAMPUR-HP

धरोला खड्ड में बाढ़ आने से एनएच का एक बड़ा हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त।- फोटो : RAMPUR-HP

बाढ़ आने से नौ घंटे यातायात के लिए बाधित रहा एनएच पांच।- फोटो : RAMPUR-HP