फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Landslide in Ruturang, vehicular movement halted for four hours

Rampur Bushahar News: रूतूरंग में भूस्खलन, चार घंटे ठप रही वाहनों की आवाजाही

Fri, 28 Mar 2025 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Landslide in Ruturang, vehicular movement halted for four hours
कड़छम छितलकु मार्ग रूतूरंत में बंद सड़क को बहाल करने में जुटी बीआरओ की मशीन। संवाद
कड़छम-सांगला-छितकुल सड़क पर पहाड़ी से भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुई सड़क
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन ने शाम पांच बजे बहाल की सड़क, खतरा अब भी बरकरार


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बीते बुधवार को कड़छम में भूस्खलन की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए थे। वहीं, शुक्रवार को कड़छम से 15 किलोमीटर दूर रूतूरंग में दोपहर करीब एक बजे पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इस कारण देश को चीन सीमा को जोड़ने वाली वाली कड़छम-सांगला-छितकुल सड़क अवरुद्ध हो गई। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने चार घंटे की मशक्कत के बाद करीब शाम पांच बजे सड़क को बहाल किया। जानकारी के अनुसार, रूतूरंग के पास करीब 40 मीटर सड़क पर एकाएक पहाड़ी से मलबा और चट्टानें आ गिरीं। इस कारण चार घंटे तक सांगला वैली की 11 पंचायतों का संपर्क देश दुनिया से कट गया। हजारों ग्रामीणों सहित देश सीमा की ओर जाने वाले जवानों को परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की मशीन और मजदूर यातायात बहाली में जुट गए, लेकिन पहाड़ी से बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण मार्ग बहाल करने में परेशानी पेश आती रहीं। शाम करीब पांच बजे बाधित मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया गया। उसके बाद हजारों लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, भूस्खलन प्रभावित इस क्षेत्र में अभी भी पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे हैं। इस कारण सफर खतरे भरा बना हुआ है। सीमा सड़क संगठन ने इस सड़क पर सफर करने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।



भूस्खलन और चट्टानें गिरने से बाधित मार्ग को बहाल करने में परेशानी पेश आई। संगठन की मशीन और मजदूरों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। इस मार्ग पर यात्री सावधानी के साथ सफर करें। - प्रदीप सिंह, ओसी पोवारी, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article