{"_id":"64c2b07bca41206a1d0a00c6","slug":"landslide-in-kotsari-village-rohru-three-house-damag-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-3334-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोटसारी गांव में भूस्खलन से घरों में आईं दरारें, तीन परिवार हुए बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोटसारी गांव में भूस्खलन से घरों में आईं दरारें, तीन परिवार हुए बेघर
विज्ञापन
मुंछाडा पंचायत के कोटसारी गांव में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त घर
रोहडू। मुंछाड़ा पंचायत के कोटसारी गांव में भूस्खलन से तीन घरों में दरारें आ गईं हैं। इससे तीन परिवार बेघर हो गए हैं। प्रभावित लोगों को लाखों रुपये का सामान खुले आसमान के नीचे रखना पड़ रहा है।
भूस्खलन से लक्ष्मण ठाकुर, विमला देवी और निकम सिंह के घरों को नुकसान पहुंचा हैं। घरों के गिरने का खतरा देखते हुए परिवारों ने मकान खाली कर दिए हैं। वहीं प्रभावित तीनों परिवार पड़ोसियों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं। पंचायत के पूर्व प्रधान सोहन लाल चौहान ने बताया कोटसारी गांव में तीनों परिवारों के लाखों की लागत से बने घर तबाह हो चुके हैं। वहीं लोअर कोटी गांव में प्रदीप ठाकुर का घर भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
प्रशासन की ओर से प्रभावितों को फौरी राहत उपलब्ध करवाई गई है। प्रभावित परिवारों ने सरकार से उचित सहायता की मांग की है। एसडीएम सन्नी शर्मा ने बताया कि प्रभावितों को फौरी राहत उपलब्ध करवाई जा रही है।