फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   landslide in khopari near rampur

रामपुर के खोपड़ी में भूस्खलन, दो वाहन चपेट में आए

Sat, 18 Sep 2021 07:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
landslide in khopari near rampur
रामपुर के खोपड़ी में एनएच पांच पर भूस्खलन से बढ़ा खतरा। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर में भी बरसात के मौसम में पहाड़ों का दरकना जारी है। शनिवार को खोपड़ी के समीप पहाड़ी दरकने से बड़ी मात्रा में मलबा हाईवे पर आग गिरा। इससे सड़क किनारे खड़े दो वाहनों को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि हादसे के समय हाईवे पर कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। भूस्खलन की वजह से कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहनों की आवाजाही भी थम गई। हालांकि एनएच प्राधिकरण ने मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर के समय खोपड़ी में मां महिषमर्दिनी माता मंदिर के समीप अचानक पहाड़ से बड़ी मात्रा में मलबा गिर गया। गनीमत रही कि हादसेे के समय वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी। मलबा गिरने से सड़क किनारे खड़े दो वाहन भी चपेट में आ गए। इसके बाद एनएच पर वाहनों की आवाजाही एक तरफ से रुक गई। इससे यहां कुछ देर के लिए जाम भी लग गया।
विज्ञापन

वहीं लोग जान जोखिम में डालकर यहां से आवाजाही करते रहे। जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ है, यह स्थान बीते कई वर्षों से संवेदनशील बना हुआ है। बरसात के मौसम में यहां पहाड़ी से भूस्खलन होता रहता है। रामपुर में एनएच पर चार स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें सफेद ढांक, स्विचयार्ड और बीएनएनएल कार्यालय के समीप और खोपड़ी स्थित मां महिषमर्दिनी माता मंदिर के साथ पहाड़ी से खतरा बना हुआ है। क्षेत्र के लोग कई मर्तबा स्थानीय प्रशासन और सरकार से इन स्थानों पर सुरक्षा के लिहाज से उचित कदम उठाने की मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्य नहीं हो पाया है।

एनएच प्राधिकरण रामपुर के एक्सईएन केएल सुमन ने बताया कि खोपड़ी में भूस्खलन हुआ है, जिसे हटाकर यातायात को बहाल कर दिया गया है। अब वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed