फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Lakshya achieved his goal by clearing NEET

Rampur Bushahar News: पेपर लीक से नहीं टूटा हौसला, लक्ष्य ने नीट पास कर हासिल की मंजिल

Sun, 19 Jul 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Lakshya achieved his goal by clearing NEET
नीट पेपर लीक से नहीं टूटा हौंसला, लक्ष्य बगलाट ने हासिल की मंजिल। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। उपमंडल की खारला पंचायत के छात्र लक्ष्य बगलाट ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) उत्तीर्ण कर ली है। उन्होंने नीट पेपर लीक होने के बावजूद अपना हौसला नहीं खोया। लक्ष्य ने डॉक्टर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए दोबारा तैयारी की और सफलता हासिल की। लक्ष्य का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। अपने पहले प्रयास में वह बीडीएस पाठ्यक्रम के लिए पात्र हो गए थे। हालांकि, उन्होंने एमबीबीएस में प्रवेश पाने के लिए दोबारा नीट की तैयारी करने का निर्णय लिया। कड़ी मेहनत के बाद उन्हें अच्छे परिणाम की उम्मीद थी, लेकिन नीट पेपर लीक के मामले ने उनकी उम्मीदों को झटका दिया। लक्ष्य ने निराशा को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। उन्होंने पूरे अनुशासन और समर्पण के साथ फिर से तैयारी की। इस बार उन्होंने नीट परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। लक्ष्य के पिता रामलोक बगलाट हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड में कार्यरत हैं। उनकी माता रीना बगलाट गृहिणी हैं। बेटे की इस सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। क्षेत्रवासियों, रिश्तेदारों और मित्रों ने भी लक्ष्य को बधाई दी है। उनकी सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो विपरीत परिस्थितियों से निराश हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article