Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ladies won in sports

लवी मेला : रस्साकशी में महिला मंडल ज्यूरी क्यार विजेता, रूणपू उपविजेता

Sat, 07 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
30 महिला मंडलों की महिलाओं ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

एसडीएम ने दी विजेता टीम को 1.11 लाख और उपविजेता को 51 हजार रुपये इनामी राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ऐतिहासिक लवी मेले के उपलक्ष पर पाटबंगला मैदान में आयोजित महिला रस्साकशी प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत त्यावल ज्यूरी के महिला मंडल ज्यूरी क्यार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। कड़े मुकाबले में ज्यूरी क्यार की महिलाओं ने अपनी ताकत, एकजुटता और बेहतरीन तालमेल का परिचय देते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, रूणपू महिला मंडल की टीम उपविजेता रही।

प्रतियोगिता में रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र के करीब 30 महिला मंडलों की महिलाओं ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा और दमखम दिखाया। विजेता महिला मंडल ज्यूरी क्यार को 1,11,111 रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता टीम रूणपू को 51,051 रुपये की नकद राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि पहुुंचे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। सभी प्रतिभागियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। वहीं ग्राम पंचायत त्यावल ज्यूरी की प्रधान राज कांता ने महिला मंडल ज्यूरी क्यार की सभी प्रतिभागियों को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पंचायत की महिलाओं की एकता, मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम है। महिलाओं ने इस जीत से पूरे क्षेत्र में पंचायत का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed