फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kyav-Kinfi road in poor condition

Rampur Bushahar News: खस्ताहाल सड़क, जोखिमभरी ढलान क्याव-किन्फी सड़क पर खतरे में सफर

Mon, 29 Jun 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Kyav-Kinfi road in poor condition
खस्ताहाल कूट सड़क पर टिप्पर को धक्का लगाती एसीबी: संवाद
ग्राउंड : दस साल से पक्की नहीं हुई सड़क, जेसीबी से धक्का लगाकर चढ़ाने पड़ते हैं भारी वाहन
विज्ञापन

दो साल पहले कैंपर गाड़ी ढलान पर दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरी थी
मोहन मेहता
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर ब्लॉक के दुर्गम 15/20 क्षेत्र की क्याव-कूट-किन्फी सड़क पिछले दस वर्षों से खस्ताहाल है। सड़क पर माउंचा की ढलान इतनी खराब है कि यहां से गुजरना जोखिमभरा हो गया है। भारी वाहनों को जेसीबी से धक्का देना पड़ता है। यहां दुर्घटना का खतरा बना रहता है। दो साल पहले एक कैंपर गाड़ी इसी ढलान पर दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई थी। लोक निर्माण विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 13 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण करवाया था, लेकिन दस साल बीत जाने के बाद भी सड़क पक्की नहीं हो पाई। सड़क के पक्का न होने से गाड़ियों को गड्ढों से गुजरना पड़ता है, जिससे वाहन मालिकों को काफी नुकसान हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि माउंचा में सड़क की ढलान इतनी खराब है कि भारी वाहन और बसें मुश्किल से पार कर पाती हैं। आपात स्थिति में एंबुलेंस भी माउंचा स्थान पर मरीज तक नहीं पहुंच पाती है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से माउंचा की ढलान को कटिंग कर नीचा करने की मांग की है। उन्होंने 13 किलोमीटर लंबी सड़क को जल्द पक्का करने की मांग उठाई है। इसके अलावा नाली, कलवर्ट और डब्ल्यूबीएम रेलिंग का कार्य पूरा करने की भी मांग की। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो भविष्य में बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। संवाद
सड़क की ढलान को बिगाड़ने का लगाया आरोप
कूट क्षेत्र के निवासियों ने लोक निर्माण विभाग पर सड़क की ढलान को बिगाड़ने का आरोप लगाया है। ज्योति बाला, भूप सिंह नीलतु, जय प्रकाश नेगी, सुशील बघेल, प्रेम सिंह, नरेंद्र राणा और कुलदीप राणा ने अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने माउंचा की ढलान को कटिंग कर नीचा करने की मांग की है। साथ ही, 13 किलोमीटर लंबी सड़क को जल्द पक्का करने और निर्माण कार्य पूरे करने की मांग की। लोगों ने दो साल पहले एक कैंपर गाड़ी ढलान पार न कर पाने के कारण खाई में गिर गई थी। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी।
विज्ञापन



माउंचा में मिट्टी डलवाकर सड़क को ठीक करने का प्रयास जारी है। सड़क को पक्का करने, नालियों और कलवर्ट के निर्माण के लिए अनुमान तैयार किए गए हैं। जल्द की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- लोकेंद्र, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग गानवी खंड



प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के तहत माउंचा की ढलान को ठीक करने का प्रयास किया जाएगा। सड़क को पक्का करने के लिए निविदाएं लग चुकी हैं और प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू होगा। नालियों, कलवर्ट समेत सभी काम पूरे कर सड़क को दुरुस्त किया जाएगा। - राहुल, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग सराहन उपखंड





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article