फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kusum, a student of Kharga School, won two gold medals

Rampur Bushahar News: खरगा स्कूल की छात्रा कुसुम ने जीते दो स्वर्ण पदक

Mon, 21 Sep 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Kusum, a student of Kharga School, won two gold medals
कुसुम ने जीते दो स्वर्ण पदक। स्कूल प्रबंधन
कुसुम ने अंडर-14 एथलेटिक्स में 100 और 200 मीटर दौड़ में जीत की हासिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड(कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगा की छात्रा कुसुम ने जिला स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। कुसुम ने जिला स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किए। जिला स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन कुल्लू के ढालपुर मैदान में किया गया। कुसुम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कुसुम की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। कुसुम का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसका आयोजन धर्मशाला में होगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलानंद ने कुसुम को बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने डीपीई संतोष सोनू चौधरी और पीटीई बलदेव नेगी के मार्गदर्शन की सराहना की। कुसुम को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article