{"_id":"67c45632036c656b1e0484d4","slug":"kurpan-valley-cricket-competition-begins-in-nirmand-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-130752-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निरमंड में कुर्पन वैली क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निरमंड में कुर्पन वैली क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन
निरमंड में आयोजित कुर्पन वैली क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार
विजेता टीम एक लाख 11 हजार की राशि से होगी सम्मानित
जिप अध्यक्ष पंकज परमार ने किया शुभारंभ, 64 टीमें ले रहीं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड खेल परिसर में रविवार से कुर्पन वैली क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई। कुर्पन वैली यूनाइटेड क्लब की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में नॉक आउट फारमेट पर क्रिकेट मुकाबले खेले जाएंगे। जिला परिषद कुल्लू अध्यक्ष पंकज परमार ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। जिला परिषद चायल वार्ड के सदस्य पूर्ण ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कुर्पन वैली यूनाइटेड क्लब के प्रधान जितेंद्र चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में निरमंड और आसपास के क्षेत्रों की 64 टीमें हिस्सा ले रही हैं। विजेता टीम को एक लाख 11 हजार रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 55 हजार 500 रुपये और ट्रॉफी मिलेगी। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बल्लेबाज और प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार भी दिए जाएंगे। मुख्यातिथि पंकज परमार ने खिलाड़ियों और युवाओं से अपील की कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने चिंता जताई कि आज की युवा पीढ़ी खेलों की ओर कम ध्यान दे रही है। उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाकर युवाओं को खेल धारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर व्यापार मंडल निरमंड के अध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, अंकित ठाकुर, जितेंद्र चौहान, विकास शर्मा, योगेश भारगर्व, साहिल शर्मा, यशु बिष्ट और धर्मपाल नेगी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।