{"_id":"6acca73ba132e583a103906c","slug":"kullu-nithar-woman-dies-after-falling-into-100-metre-deep-gorge-2026-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कुल्लू के नित्थर में घास काटते समय ढांक से गिरी महिला, 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: कुल्लू के नित्थर में घास काटते समय ढांक से गिरी महिला, 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौत
Mon, 12 Oct 2026 02:56 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, नित्थर (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नित्थर (कुल्लू)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:56 PM IST
सार
कुल्लू जिले की नित्थर पंचायत के खड़वेचा गांव की कमला देवी की घास काटते समय ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर खड़वेचा और टिक्करधार के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि पैर फिसलने से वह करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल निरमंड भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AI
विस्तार
कुल्लू जिले की नित्थर पंचायत के खड़वेचा गांव में घास काटते समय ढांक से गिरने के कारण एक महिला की मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर करीब एक बजे खड़वेचा और टिक्करधार के बीच पेश आया। मृतका की पहचान कमला देवी (50) पत्नी चेत राम, निवासी खड़वेचा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पैर फिसलने से 100 मीटर गहरी खाई में गिरीं
जानकारी के अनुसार, कमला देवी खड़वेचा और टिक्करधार के बीच घास काट रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरीं। हादसा गंभीर होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर की मदद
घटना की सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत नित्थर के प्रधान प्रवीण कुमार और उपप्रधान कुकू ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को खाई से निकालने में मदद की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। पंचायत प्रतिनिधियों ने लोगों से घास काटते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की। इन दिनों क्षेत्र में घास काटने का काम जोरों पर चल रहा है, ऐसे में ढलानदार और खतरनाक स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
सूचना मिलने पर नित्थर पुलिस चौकी के प्रभारी सहित पुलिस कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल निरमंड भेज दिया है। डीएसपी आनी राजीव मेहता ने घटना की पुष्टि की है।