फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kritika became the Unit President, and Aditya became the Unit Secretary

Rampur Bushahar News: कृतिका इकाई अध्यक्ष और आदित्य बने इकाई मंत्री

Thu, 17 Sep 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Kritika became the Unit President, and Aditya became the Unit Secretary
आनी में एबीवीपी इकाई की बैठक में उपस्थित नई कार्यकारिणी के सदस्य और पदाधिकारी। एबीवीपी
एबीवीपी आनी इकाई की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आनी इकाई ने वीरवार को विशेष बैठक की। विभाग संगठन मंत्री पवन कुमार बतौर मुख्य अतिथि और चुनाव अधिकारी के रूप में विभाग संयोजक रवि वर्मा उपस्थित रहे। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में कृतिका शर्मा को इकाई अध्यक्ष और आदित्य को इकाई मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। रवीना ठाकुर, लकी आनंद, आशीष और प्रिया कटोच को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। स्मृति ठाकुर, तानिष शर्मा, नविता ठाकुर, तुषार को सहसचिव और नरेश को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। मीडिया सह प्रमुख स्नेहा, सोशल मीडिया प्रमुख हिमांशु, सोशल मीडिया सह प्रमुख ऐश्ले भंडारी, एसएफडी प्रमुख सानिया, एसएफडी सह प्रमुख प्रिया सोनी, एसएफएस प्रमुख निशांत, एसएफएस सह प्रमुख अंकित, आरकेएम प्रमुख वंदना और सह प्रमुख कविता को चुना गया। खेलो भारत प्रमुख सूरज, सहप्रमुख दिशांत, एनएसएस प्रमुख स्नेहा, छात्र उद्घोष प्रमुख राहुल, बीए प्रमुख प्रिया सोनी, सह प्रमुख कशिश ठाकुर, बीएससी प्रमुख ऋषिका पाल, सहप्रमुख संगम, बीकॉम प्रमुख अनु भारती और सहप्रमुख का कार्यभार प्रीति को सौंपा गया। विभाग संगठन मंत्री पवन कुमार ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थी हितों और संगठन के कार्यों को मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article