Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kotla Engineering in lack of budget College road work pendant

Rampur Bushahar News: बजट के अभाव में कोटला इंजीनियरिंग कॉलेज की सड़क का कार्य लटका

Thu, 05 Nov 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Kotla Engineering in lack of budget 

College road work pendant
राजकीय महात्मा गांधी इंजिनियर कालेज कोटला ज्यूरी में अधर में लटका सड़क का काम। संवाद
. कॉलेज को जोड़ने वाली सड़क अधूरी और कच्ची, विद्यार्थी और स्टाफ को परेशानी
विज्ञापन

बाउंड्री वॉल का काम भी अधूरा, परिसर में पशुओं के घुसने का खतरा
लोक निर्माण विभाग के अनुसार बजट मिलने पर दोबारा शुरू होंगे रुके हुए कार्य
मोहन मेहता
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के एकमात्र बड़े तकनीकी शिक्षण संस्थान राजकीय महात्मा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला ज्यूरी में बजट के अभाव में पिछले डेढ़ साल से विकास कार्य लटके हुए हैं। कॉलेज परिसर में प्रशासनिक और विभिन्न शैक्षणिक भवनों का निर्माण तो हो चुका है, लेकिन इन भवनों तक पहुंचने वाली सड़कें आज भी कच्ची हैं। इससे कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और यहां आने वाले अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह मिट्टी और गटकों के ढेर लगे हुए हैं। वहीं, संपर्क सड़क का काम भी ट्रेस तैयार करने से आगे नहीं बढ़ पाया है। सड़क की खराब हालत के चलते ऑटो और टैक्सी चालक भी कॉलेज तक जाने से कतराते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों और स्टाफ को एसजेवीएन कैंपस की बाउंड्री पार कर कॉलेज पहुंचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बुनियादी सुविधाओं की कमी का असर कॉलेज की छवि पर पड़ रहा है और नए विद्यार्थियों के प्रवेश पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। कॉलेज की बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य भी पिछले डेढ़ से दो साल से अधूरा पड़ा है। इससे आसपास के जंगलों से जंगली जानवरों के अलावा पालतू और खुले छोड़े पशुओं के परिसर में घुसने का खतरा बना रहता है। बताया जा रहा है कि बजट और भुगतान नहीं मिलने के कारण लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों ने सड़क और अन्य विकास कार्यों को बीच में ही रोक दिया है।
जल्द बजट जारी किया जाए
ज्यूरी पंचायत की प्रधान राज कांता ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि कोटला इंजीनियरिंग कॉलेज के अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने के लिए जल्द बजट जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि रामपुर क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण तकनीकी शिक्षण संस्थान में सड़क, बाउंड्रीवॉल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास होना जरूरी है। सुविधाएं बेहतर होने से कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने के साथ ही शैक्षणिक माहौल भी मजबूत होगा।
विज्ञापन

बजट मिलने पर शुरू होंगे रुके कार्य
लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता अंकुश जमवाल ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला में विकास कार्य पिछले एक साल से अधिक समय से बजट के अभाव में बंद पड़े हैं। बजट उपलब्ध होते ही रुके हुए कार्यों को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article