फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kotkhai Trauma Center hanging in the balance

Rampur Bushahar News: अधर में लटका कोटखाई ट्रॉमा सेंटर

Sun, 22 Sep 2024 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकाल में शुरू हुई योजनाओं में रूचि नहीं ले रही प्रदेश सरकार : चेतन बरागटा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहडू। कोटखाई में ट्रॉमा सेंटर निर्माण के लिए पूर्व भाजपा सरकार ने लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये आवंटित किए थे। जुलाई 2021 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सहजल ने कोटखाई में ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास किया था, लेकिन ट्राॅमा सेंटर कांग्रेस सरकार के राज में राजनीतिक उपेक्षा का दंश झेल रहा है। यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कही।
बरागटा ने कहा कि 20 माह के अपने कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने इस स्वास्थ्य संस्थान को एक नया पैसा आवंटित करना तो दूर, जो धनराशि पूर्व भाजपा सरकार ने जारी की थी उसका भी क्रियान्वयन नहीं किया। आज ट्राॅमा सेंटर में धरातल पर कुछ भी नज़र नहीं आ रहा है। जुब्बल कोटखाई के विधायक सत्ता का आनंद लेने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

बरागटा ने कहा कि ट्राॅमा सेंटर खोलने का उद्देश्य जनता को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना था। अपर शिमला की जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के सक्रिय प्रयासों के फलस्वरूप ट्रॉमा सेंटर के स्थापन के लिए साढ़े सात करोड़ रुपये आवंटित हो पाए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने इस ट्रॉमा सेंटर को स्थापित करने की अनुमति प्रदान की थी। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत हुईं, लेकिन प्रदेश की सरकार योजनाओं के क्रियान्वयन में रूचि नहीं दिखा रही है। हालात ये हैं कि जुब्बल-कोटखाई में पांच डाक्टर के पद रिक्त चल रहे हैं। कलबोग में दंत चिकित्सक का पद भी रिक्त है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। उन्होंने जुब्बल कोटखाई ब्लॉक में रिक्त पड़े चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ के पदों को जल्द भरने और कोटखाई ट्रॉमा सेंटर को सुचारु रूप से शुरू करने की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed