{"_id":"6112b3638ebc3e7d1c183e92","slug":"kotkhai-bdo-office-notification-realesed-by-government-rampur-hp-news-sml380004797","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटखाई बीडीओ कार्यालय की अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटखाई बीडीओ कार्यालय की अधिसूचना जारी
विज्ञापन
रोहड़ू। कोटखाई को विकास खंड कार्यालय की सौगात मिल गई है। प्रदेश सरकार इस संबंध में कोटखाई को विकास खंड बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। विकास खंड में बीडीओ सहित कुल 14 पदों के सृजन को भी सरकार ने मंजूरी दे दी है। इससे कोटखाई क्षेत्रवासियों की दशकों पुरानी मांग पूरी हो गई है। कोटखाई विकास खंड में कुल 26 पंचायतों को शामिल किया गया है। अभी तक ये पंचायतें जुब्बल विकास खंड में शामिल थी।
बीडीओ कार्यालय से संबंधित कामों को निपटाने के लिए क्षेत्रवासियों को कोटखाई मुख्यालय से करीब चालीस किलोमीटर दूर जुब्बल आना पड़ता था। मुख्यमंत्री ने कोटखाई को उपमंडल सहित विकास खंड बनाने की घोषणा क्षेत्र के दौरे के दौरान की गई थी। इसकी अधिसूचना अब सरकार ने जारी कर दी है। नव गठित कोटखाई विकास खंड में शामिल 26 पंचायतों की पंचायत समिति अगले पंचायतीराज चुनाव तक जुब्बल विकास खंड में ही रहेगी।
विकास खंड कार्यालय में कुल 14 पद भरने को मंजूरी दी गई है। इसमें एक पद बीडीओ, एक पद अधीक्षक ग्रेड- 2, एक पद समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी, दो पद वरिष्ठ सहायक, एक पद एलएसईओ अधिकारी, एक पद पंचायत निरीक्षक, एक पद पंचायत उपनिरीक्षक, दो पद कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी), एक पद कंप्यूटर ऑपरेटर (मनरेगा), एक पद चालक, एक पद सेवादार और एक पद चौकीदार का भरा जाएगा।