फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kotkhai Animal Hospital upgraded

Rampur Bushahar News: कोटखाई पशु अस्पताल किया अपग्रेड, अब उपमंडलीय चिकित्सालय में मिलेंगी बेहतर सुविधांए

Mon, 23 Feb 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Kotkhai Animal Hospital upgraded
कोटखाई में उपमंडलीय पशुचिकित्सालय के शुभारंभ पर उप​स्थित उप निदेशक। स्रोत: विभाग 
उपनिदेशक ने किया उपमंडलीय पशु चिकित्सालय का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई के पशु अस्पताल को अपग्रेड कर उप मंडलीय पशु चिकित्सालय का दर्जा दिया गया है। अब क्षेत्र के किसानों और पशुपालकों को अधिक बेहतर, सुलभ और उन्नत पशु स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। सोमवार को उपमंडलीय पशु चिकित्सालय का पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। नए उप मंडलीय पशु चिकित्सालय के अधीन कलबोग और क्यारी पशु अस्पताल समेत कुल 25 पशु औषधालय को जोड़ा गया है। इससे पूरे क्षेत्र में पशु चिकित्सा सेवाओं का दायरा बढ़ेगा और दूरदराज के गांवों में रहने वाले पशुपालकों को समय पर उपचार मिल सकेगा। पशु अस्पताल के अपग्रेड होने के बाद यहां सामान्य ऑपरेशन की सुविधा भी शुरू की जा रही है। इसके लिए अलग से आधुनिक ऑपरेशन कक्ष तैयार किया जा रहा है, जहां पशुओं का उपचार बेहतर उपकरणों और सुविधाओं के साथ किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन सुविधा शुरू होने के बाद पशुपालकों को अपने पशुओं के उपचार के लिए दूसरे स्थानों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। उप मंडलीय पशु चिकित्सालय का विधिवत शुभारंभ विभाग के उपनिदेशक नीरज मोहन और सह निदेशक रवींद्र ठाकुर ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण पशु स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अस्पताल में चरणबद्ध तरीके से और सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। कार्यक्रम में कोटखाई के डॉ. अकुंश चौहान, डॉ. स्वाती चंदेल (कलबोग) सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। स्थानीय किसानों और पशुपालकों ने अस्पताल के अपग्रेड होने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article