फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Koot Panchayat, Rampur Bushahr, farmers suffer loss due to hailstorm, farmers worried

Rampur Bushahar News: 15/20 घाटी की कूट पंचायत में ओलों ने बरपाया कहर

Fri, 10 May 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Koot Panchayat, Rampur Bushahr, farmers suffer loss due to hailstorm, farmers worried
15/20 घाटी की कूट पंचायत में ओलों ने बरपाया कहर
करीब 10 मिनट की ओलावृष्टि ने तोड़ी बागवानों की कमर
विज्ञापन

सेब, चुल्ली, बेमी, जौ और गेहूं की फसलें तबाह
भारी ओलों से सेब फल सहित पत्ते भी जमीन पर गिरे

संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। मौसम की मार हर वर्ष हजारों किसान-बागवानों पर पड़ रही है। कभी ओलावृष्टि तो कभी आंधी तूफान सेब सहित अन्य नकदी फसलों को तबाह कर रहा है। इस कारण किसान-बागवानों के आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है और कृषि-बागवानी पर भी संकट खड़ा हो रहा है। रामपुर उपमंडल की 15/20 घाटी की कूट पंचायत में वीरवार देर शाम को भारी ओलावृष्टि हुई। करीब 10 मिनट की ओलावृष्टि ने सेब, चुल्ली, बेमी, जौ और गेहूं की फसलें तबाह कर डालीं। भारी ओलों ने सेब फल सहित पत्ते भी जमीन पर गिरा दिए। ऐसे में किसान-बागवानों को भारी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि ने बागवानों की कमर तोड़ कर रख दी है। कूट पंचायत में सबसे ज्यादा ओलावृष्टि किन्फी गांव में हुई। यहां सेब सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पंचायत के अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रोंं खिंउचा, रोपनी और कूट में भी ओलावृष्टि होने से बागवानों को नुकसान पहुंचा है। सेब फसल की शुरुआती दौर में ही ओलावृष्टि ने बागवानों को जोर का झटका दिया है। ऐसे में बागवानों की अच्छी फसल की उम्मीद सपना बनकर ही रह गया है। जयप्रकाश, धर्म सेन, राम रत्तन, कर्म सिंह, कीर्त सिंह, विनोद नेगी बोरिस, मोहर सिंह नेगी, सूरत नील्टू, भूप राम नील्टू, भगवान दास नील्टू, सुंदर नील्टू, यशवंत नील्टू, राजू नील्टू और अमित डिट्टा सहित अन्य बागवानों ने कहा कि ओलावृष्टि ने वर्षों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। फल सहित पत्ते भी जमीन पर झड़ गए और पेड़ों के बीमों को भी नुकसान पहुंचा है, जिसकी भरपाई अगले कई वर्षों तक नहीं हो पाएगी। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित राहत राशि देने की गुहार लगाई है।

सरकार से प्रभावितों को नुकसान का मुआवजा देने की मांग

कूट पंचायत के उपप्रधान नीतीश भंडारी ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के भारी ओलावृष्टि हुई है। वीरवार देर शाम को करीब साढ़े आठ बजे भारी ओलावृष्टि हुई। करीब 10 मिनट तक हुई ओलावृष्टि ने बागवानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। सबसे ज्यादा ओलावृष्टि किन्फी गांव में हुई है। उन्होंने प्रशासन और विभाग से नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग उठाई है।

15/20 घाटी की कूट पंचायत में ओलों ने बरपाया कहर

15/20 घाटी की कूट पंचायत में ओलों ने बरपाया कहर

15/20 घाटी की कूट पंचायत में ओलों ने बरपाया कहर

15/20 घाटी की कूट पंचायत में ओलों ने बरपाया कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed