फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kinnaur news education news, school, open,

रामपुर बुशहर: किन्नौर में विद्यार्थियों के स्कूल पहुंचने से लौटी रौनक

Thu, 16 Feb 2023 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले में शीतकालीन स्कूल वीरवार से खुल गए हैं। डेढ़ माह के अवकाश के बाद जिले के सैकड़ों स्कूलों में बच्चों के आने बाद रौनक लौट आई। हालांकि कुछ क्षेत्रों में अधिक ठंड और बर्फबारी के कारण अपेक्षा से कम विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में विद्यार्थियों को बर्फ पर चलकर स्कूल पहुंचना पड़ा।

जिले के कल्पा, निचार और पूह तीनों खंडों के विभिन्न स्कूलों में बच्चों की चहलकदमी से रौनक लौट आई है। जिले के कुल 181 प्राइमरी स्कूल, 33 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं और 19 हाई स्कूल हैं। इसी तरह जिले के कुल 233 स्कूलों में डेढ़ माह बाद विद्यार्थियों ने स्कूल पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। हालांकि जिले के कुछ क्षेत्रों में अधिक ठंड और बर्फबारी के कम संख्या में ही विद्यार्थी स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन


उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सभी स्कूलों में शतप्रतिशत विद्यार्थी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुरेंद्र नेगी ने कहा कि वीरवार से किन्नौर जिले के सभी स्कूल खुल गए हैं। स्कूलों में विद्यार्थी पहुंचना शुरू हो गए हैं। अब शैक्षणिक माहौल बनाकर विद्यार्थियों को शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed