{"_id":"648df4d59d4765398d00ae41","slug":"kinnaur-news-bjp-protest-salooni-inccident-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-1380-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सलूणी में युवक की निर्मम हत्या को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सलूणी में युवक की निर्मम हत्या को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। चंबा जिले के सलूणी में 6 जून को हुई युवक की निर्मम हत्या के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी किन्नौर इकाई ने जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश वन विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष सूरत नेगी की अध्यक्षता में प्रदर्शन के बाद उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को निर्मम हत्याकांड की जांच एनआईए से करवाने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया।
प्रदेश वन विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष सुरत नेगी ने कहा कि मनोहर के हत्यारों को जल्द से सजा देने को लेकर निर्मम हत्याकांड की जांच एनआईए से होनी चाहिए। इस घटना को लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाए। सूरत नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिंदू विरोधी है। उन्होंने हमेशा से ही हिंदुओं का विरोध किया है। सूरत नेगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार को आग्रह करती है कि अगर दोषियों को कड़ी सजा और मृतक के परिवार को उचित आर्थिक सहायता नहीं दी गई तो भाजपा पूरे प्रदेशभर में जनांदोलन खड़ा करेगी। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। भारतीय जनता पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि मनोहर लाल नाम का युवक जिसकी दर्दनाक हत्या की गई है यह एक गरीब और दलित समुदाय से संबंध रखता है।
सरकार इस परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करे। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस, जिला परिषद सदस्य सरिता, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव हारा, महामंत्री यशवंत सिंह, चंद्रपॉल नेगी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिश्वरी, बीडीसी चेयरमैन कल्पा गंगा राम, पूह मंडल अध्यक्ष सुभाष छोरया, निचार मंडल अध्यक्ष संजय, जिला सचिव सुनील, एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री संतोष राज, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रवीना और एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष दलिप सहित अल्य मौजूद रहे।