फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kinnaur, Kendriya Vidyalaya Reckong Peo, visit of Deputy Commissioner Varun Mitra

Rampur Bushahar News: छात्रों को जीवन में शिक्षा और कौशल का महत्व बताया

Wed, 23 Oct 2024 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Kinnaur, Kendriya Vidyalaya Reckong Peo, visit of Deputy Commissioner Varun Mitra
केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में छात्रों को संबोधित करते  गुरुग्राम संभाग के उपायुक्त वरूण मित्र
साहस और सही कार्य योजना से प्राप्त की जा सकती है कोई भी उपलब्धि : वरुण मित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर के गुरुग्राम संभाग के दूरस्थ विद्यालय केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ का गुरुग्राम केवी संभाग के उपायुक्त वरुण मित्र ने निरीक्षण किया। दूरस्थ क्षेत्र में शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने को लेकर उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था जांच। इस दौरान उनके साथ प्रेरक वक्ता तरुण शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। विद्यालय परिसर में पहुंचने पर स्काउट एंड गाइड और छात्रों ने उपायुक्त और विशेष अतिथि का भव्य स्वागत किया। उपायुक्त ने विद्यालय के विभिन्न वर्गों का भ्रमण किया। इस दौरान उपायुक्त ने विद्यालय के नवनिर्माणाधीन भवन का भी दौरा किया और आश्वासन देते हुए सभी प्रकार की आवश्यक सहायता प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत सुविधाओं जैसे कि कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय आदि का भी निरीक्षण किया। विद्यालय के प्राचार्य संजीव राणा ने उपायुक्त का स्वागत किया और विद्यालय की उपलब्धियों और चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। उपायुक्त ने विद्यालय को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए। छात्रों से बात करते हुए उपायुक्त ने छात्रों को जीवन में शिक्षा व कौशल का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि साहस और सही कार्य योजना से आप किसी भी प्रकार की उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल परीक्षाओं के लिए ही न पढ़ें, बल्कि जीवन के लिए भी ज्ञान अर्जित करें, ताकि विद्यार्थी अपने जीवन व देश का निर्माण कर सकें। विख्यात मोटिवेशनल स्पीकर तरुण शर्मा छात्रों ने आज के समय में बढ़ते हुए मानसिक तनाव और निराशा की भावनाओं को जानने, समझने और उनसे निपटने के लिए उपाय बताए, जिससे छात्र एवं शिक्षक काफी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed