{"_id":"667eb5cd26e7f361840c2ec9","slug":"kinnaur-hango-village-health-checkup-camp-organized-under-tribal-development-project-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-118069-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: हांगो में 140 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: हांगो में 140 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच
विज्ञापन
किन्नौर जिले के हांगो में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में मौजूद ग्रामीण। संवाद
आदिवासी विकास परियोजना के तहत लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
पूह(किन्नौर)। किन्नौर जिले की सीमांत दुर्गम ग्राम पंचायत हांगो में शुक्रवार को अरावली संगठन नाहन, जिला सिरमौर ने एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। आदिवासी विकास परियोजना एवं नाबार्ड के सहयोग से आयोजित इस स्वास्थ्य जांच शिविर में किन्नौर स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। अरावली संगठन के निदेशक दिनेश शर्मा ने बताया कि अरावली संगठन प्रदेश के दुर्गम और सामान्य क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग कर रहा है। लिहाजा, संगठन की ओर से स्वास्थ्य विभाग व संबंधित क्षेत्रों के सामाजिक संगठन के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के साथ साथ निशुल्क दवाइयां भी वितरित करता है। हांगो में आयोजित शिविर में कुल 140 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें से 80 लोगों के एक्सरे भी करवाए गए। वहीं, ग्रामीणों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए वैज्ञानिक तौर तरीकों से अवगत भी करवाया है। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि जनजातीय जिले के लोगों को घरद्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।