फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kinnaur congress protest against government

विधायक के खिलाफ असंसदीय भाषा के प्रयोग पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed, 09 Mar 2022 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। विधानसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के किन्नौर विधायक जगत सिंह नेगी के खिलाफ असंसदीय भाषा का प्रयोग करने पर जिला किन्नौर कांग्रेस यंग ब्रिगेड ने बुधवार को सड़कों पर उतरकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने रिकांगपिओ बाजार में नारे लगाकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी की और रोष रैली निकाली।
विज्ञापन

कांग्रेस यंग ब्रिगेड अध्यक्ष प्रशांत नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद विधानसभा के अंदर विधायक के खिलाफ असंसदीय भाषा प्रयोग कर जनजातीय लोगों का अपमान कर रहे हैं। इससे पहले भी भाजपा के मंत्रियों ने सदन में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह और विधायक विक्रमादित्य के खिलाफ भी असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया है, जिसे किन्नौर के युवा सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब भी विधायक जगत सिंह नेगी जनजातीय क्षेत्रों के मुद्दे सदन में उठाते हैं तो मुख्यमंत्री और भाजपा के मंत्रियों से बर्दाश्त नहीं होता है, जिससे वे बौखलाहट में आकर असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हैं। इस मौके पर इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष कुलवंत नेगी, राज्य सोशल मीडिया समन्वयक दयाल नेगी, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप नेगी, पूर्व महासचिव मंडी लोकसभा क्षेत्र अभिषेक ठाकुर, यंग बिग्रेड कल्पा ब्लॉक अध्यक्ष वेद नेगी, हरीश और भरत लाल सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed