{"_id":"677a740798401d25d20583e9","slug":"kinnaur-congress-kinnaur-bjp-reckong-peo-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-127783-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुद्दाविहीन हो चुकी है भाजपा : केसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुद्दाविहीन हो चुकी है भाजपा : केसर
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी बंद करे सूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर भाजपा के तमाम नेता पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुके हैं और बेमतलब के मुद्दों को लेकर अनाप-शनाप बयानबाजी करते हैं। यह बात किन्नौर कांग्रेस के प्रवक्ता केसर नेगी ने जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सूरत नेगी ने रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के आदेशों के बाद रिकांगपिओ के अंदर हर एक मिनट में वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा नेता के जवाब में कहा है कि पुराना पेट्रोल पंप से लेकर दो नालू तक पूर्व से ही पार्किंग प्रतिबंधित क्षेत्र है, लेकिन यहां के वाहन चालक मनमानी कर एक दो मिनट कर आधा, एक घंटे तक वाहन पार्क कर चले जाते थे, जिससे बाजार में चल रहे लोगो सहित वाहनों के आवाजाही में समस्याएं पेश आती हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस ने तीन महीने पहले व्यापार मंडल सहित टैक्सी यूनियन के साथ मीटिंग करके यह निष्कर्ष निकाला कि जो पार्किंग प्रतिबंधित क्षेत्र है, वहां ट्रैफिक को सुचारु रूप से चलाए रखने के लिए पार्किंग बंद की जाए, ताकि व्यापारमंडल को उन्हें उनके कार्यों में किसी प्रकार की समस्या न हो और लोग अपनी दुकानदारी करके चले जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ने अवैध माइनिंग और पुलिस द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही है, जो सरासर गलत है। जनवरी 2024 से दिसंबर 2024 तक पुलिस द्वारा 128 चालान अवैध माइनिंग के खिलाफ किए गए हैं। नेगी ने कहा कि राजस्व मंत्री का केवल एक निर्देश है कि किन्नौर के अंदर व्यवस्थाएं दुरुस्त हो और इसमें किसी भी प्रकार का कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस का सहयोग करें।