फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Khunni School's excellent performance in Nankhari Zone Under-14 Sports Competition

Rampur Bushahar News: ननखड़ी जोन अंडर-14 खेल प्रतियोगिता में खुन्नी स्कूल का शानदार प्रदर्शन, चार स्पर्धाओं में उपविजेता

Fri, 11 Sep 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Khunni School's excellent performance in Nankhari Zone Under-14 Sports Competition
ननखड़ी के खुन्नी स्कूल के खिलाडिय़ों ने खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन।
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देलठ में आयोजित ननखड़ी जोन अंडर-14 छात्र एवं छात्रा खेल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुन्नी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने चार अलग-अलग स्पर्धाओं में उपविजेता का खिताब हासिल किया है। विद्यालय की ओर से प्रतियोगिता में महज 10 खिलाड़ी मैदान में उतरे। कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और योग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया और चारों स्पर्धाओं में उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में आयुष, अंश मेहता, अद्विक श्याम, आरव, गर्विक, अंश, भाविक, पीयूष, मोरया और अद्विक शामिल रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य परवीन कुमार पूरी ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों और मार्गदर्शक शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और पर्याप्त खिलाड़ी संख्या मिलने पर वे भविष्य में इससे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article