फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Khaneri Hospital shifted to the post of doctor from PHC Rampur , rampur bushar news

पीएचसी रामपुर से चिकित्सक का पद किया खनेरी अस्पताल शिफ्ट

Sat, 17 Apr 2021 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर से चिकित्सक का पद खनेरी अस्पताल शिफ्ट किया गया है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। शनिवार को युवा सद्भावना मिशन हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष संजय नेगी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को समस्या से अवगत करवाया और उनके माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को ज्ञापन भेजा। उन्होंने फिर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर में चिकित्सक के पद की तैनाती की मांग उठाई है ताकि कोरोना काल में मरीजों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष संजय नेगी ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर से एक चिकित्सा अधिकारी का पद हटाकर महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी को शिफ्ट कर दिया गया है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक पद खंड चिकित्सा अधिकारी और दो पद चिकित्सा अधिकारी के थे, लेकिन अब एक चिकित्सा अधिकारी का पद खनेरी अस्पताल शिफ्ट किया गया है, जिससे लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर कोविड टेस्ट और टीकाकरण के चलते उन्हें फील्ड में दौडना पड़ता है। ऐसे में एक चिकित्सा अधिकारी को इन मरीजों को देखना मुश्किल हो रहा है। इस स्वास्थ्य केंद्र में बाहरी मरीजों की संख्या भी 100 के करीब रहती है। मुख्य बाजार में स्थित होने के कारण गांव के मरीजों को यहां पर उपचार करने में काफी सुविधा मिलती है। संजय नेगी ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि लोगों की सुविधा के मद्देनजर देखते हुए जल्द ही चिकित्सा अधिकारी का पद दोबारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बहाल किया जाए। इस मौके पर शिव कुमार महंत और राजेश के अलावा अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed