फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Khachi raised questions on the material of bypass construction

Rampur Bushahar News: बाईपास निर्माण की सामग्री पर खाची ने उठाए सवाल

Thu, 11 May 2023 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Thu, 11 May 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने ठियोग बाईपास के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद निर्माण में इस्तेमाल हुई सामग्री की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगाया है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम केहर सिंह खाची नगर परिषद अध्यक्ष विवेक थापर, उपाध्यक्ष रीना रॉय, पार्षद अनिल ग्रोवर और विभाग के अधिकारियों के साथ बाईपास का निरीक्षण करने पहुंचे। खाची ने कहा कि निर्माण में इस्तेमाल हुई सामग्री मानकों के आधार पर सही नहीं लग रही है, जिसकी जांच करवाई जानी जरूरी है।
विज्ञापन

वह समीक्षा रिपोर्ट सरकार को देंगे और विशेषज्ञों से निर्माण कार्य की जांच की सिफारिश करेंगे। इस तरह के काम करने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर जवाबदेही तय करने के लिए सरकार के समक्ष पक्ष रखेंगे। सरकार सेब सीजन शुरू होने से पहले बाईपास का निर्माण करना चाहती है ताकि किसानों-बागवानों सहित लोगों को जाम से राहत दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह निर्माण कार्य में बरती गई कोताही से असंतुष्ट दिखे। उन्होंने सड़क के कुछ माह पूर्व गिरे दो डंगों की सामग्री को भी जांचा और उसकी गुणवत्ता पर संदेह जताया। अधिकारियों को सड़क का काम पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि कांग्रेस की पूर्व सरकार के समय 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह और वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स ने बाईपास की आधारशिला रखी थी। इस मौके पर एनएच के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed