फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kendriya Vidyalaya Reckong Peo, cultural function, players honored, Kinnaur

Rampur Bushahar News: केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में मेधावियों को किया पुरस्कृत

Tue, 08 Oct 2024 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
बेहतर समाज निर्माण के लिए बच्चों को दे अच्छे संस्कार : नोगल
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर बांधा समां


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ(किन्नौर)। केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में आईटीबीपी की 17वीं बटालियन के सेनानी बसंत कुमार नोगल बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। विद्यालय प्राचार्य संजीव राणा ने कार्यक्रम के मुख्यातिथि और अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्ष भर की गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्यातिथि बसंत कुमार नोगल ने विद्यालय स्टाफ, अविभावकों और विद्यार्थियों को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अध्यापकों और अविभावकों को बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए, ताकि अच्छे समाज का निर्माण हो। बच्चे अच्छे नागरिक बनेंगे, तभी अच्छा देश होगा। प्रधानाचार्य संजीव राणा ने केंद्रीय विद्यालय के इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर वर्ष भर की अलग-अलग गतिविधियों में अव्वल विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में खेल गतिविधियों में जूनियर वर्ग की लड़कियों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में आठवीं की मीनाक्षी ने प्रथम स्थान स्थान हासिल किया। चेस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में छठी की वेदिका ने और वरिष्ठ वर्ग में दसवीं की पल्लवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कों के जूनियर वर्ग में आठवीं के राजवीर, वरिष्ठ वर्ग में मनीष ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिधवांश, आज्ञा सिंह नेगी, आराध्य, अदृशा नेगी, तनिष्का, एवलिन नेगी, आयुष नेगी, ओजस्वी नेगी, आयूष कीर्ति, खुशी, आयूष नेगी और रिया नेगी को पुरस्कृत किया गया। मुख्यातिथि ने सभी मेधावियों को पुरस्कृत किया और उन्होंने जीवन में कठिन परिश्रम कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस मौके पर जिला कल्याण अधिकारी बलवीर ठाकुर, जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोटिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed