डीएवी स्कूल दत्तनगर में वाणिज्य कार्निवल, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। डीएवी एसजेवीएन दत्तनगर में शुक्रवार को वाणिज्य कार्निवल का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने पारंपरिक व्यंजन बनाने में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक व्यंजन जैसे सिड्डू, भेलपूरी, चना-चाट, मोमो, गोलगप्पे, पिज्जा, जलेबी अैर पेस्ट्री के स्टॉल लगाए। छात्रों ने इन व्यंजनों के बिक्री का प्रबंधन भी स्वयं किया। ग्राहकों को भोजन की गुणवत्ता और परंपराओं के महत्व के बारे में बताया। इस अनुभव ने उन्हें व्यापार की बारीकियों जैसे योजना बनाना, कीमत तय करना, ग्राहकों से संवाद करना और बिक्री करना सिखाया। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. मुक्ता ने कहा कि यह कार्निवल छात्रों के लिए सीखने और व्यावसायिक कौशल विकसित करने का एक यादगार अनुभव बन गया।