{"_id":"6a98146b2e96757f2b0389a8","slug":"journey-on-the-nogli-batuna-road-turns-deadly-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-168717-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नोगली-बतूना सड़क पर सफर बना जानलेवा, आठ किलोमीटर मार्ग गड्ढों में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नोगली-बतूना सड़क पर सफर बना जानलेवा, आठ किलोमीटर मार्ग गड्ढों में तब्दील
विज्ञापन
नोगली बतूना सड़क के खास्ता हाल: संवाद
नोगली-बतूना सड़क पर सफर बना जानलेवा, आठ किलोमीटर मार्ग गड्ढों में तब्दील
. 10 साल से नहीं सुधरी सड़क की हालत, मरीजों और स्कूली बच्चों को पेश आ रही अधिक परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर उपमंडल के तहत आने वाली नोगली-बतूना सड़क की खस्ताहाल के कारण ग्रामीणों का सफर जोखिमभरा हो गया है। करीब आठ किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हैं। पिछले करीब 10 वर्षों से सड़क की हालत में सुधार न होने के कारण सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पड़े गड्ढों के कारण दोपहिया और छोटे वाहनों से सफर करना जोखिमभरा हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को झेलनी पड़ रही है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत न होने के कारण ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। नोगली-बतूना सड़क से नोगली, देवटन, कलना, टनसेरी, कुटूनाला और बतूना सहित आसपास के कई गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। क्षेत्र के किसान और बागवान अपनी उपज को बाजार तक पहुंचाने के लिए इसी सड़क पर निर्भर हैं। सड़क खराब होने के कारण बागवानों और किसानों को फसल मंडी पहुंचाना एक चुनौती है। सड़क की खराब हालत के कारण आम लोगों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं, वहीं मरीजों को हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। बरसात के दौरान तो सड़क की हालत अधिक गंभीर हो जाती है। ग्रामीण ललिता, पाल, हरीश, राकेश, शेर अली, जाबा राम, मोहन लाल और सुंदर सिंह वर्मा सहित अन्य लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क की हालत जल्द सुधारने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोक निर्माण विभाग रामपुर के कनिष्ठ अभियंता दिनेश शर्मा ने कहा कि मौसम खुलने के बाद सड़क पर टारिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। जिससे लोगों को पेश आ रही समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।