फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Joint Patwari and Kanungo Association Kinnaur submitted a memorandum to the Deputy Commissioner

Rampur Bushahar News: पटवारी और कानूनगो पर हमला करने वाली की गिरफ्तारी की उठाई मांग

Sat, 17 Jan 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Joint Patwari and Kanungo Association Kinnaur submitted a memorandum to the Deputy Commissioner
उपायुक्त किन्नौर को ज्ञापन सौंपते संयुक्त पटवारी और कानूनगो संघ के पदा​​धिकारी। संवाद
संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो संघ किन्नौर ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/रिकांगपिओ। कुल्लू में ड्यूटी पर गए पटवारी और कानूनगो के साथ हुई मारपीट की घटना ने पूरे राजस्व महकमे में आक्रोश पैदा कर दिया है। संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो संघ किन्नौर ने इस हमले के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को उपायुक्त किन्नौर को ज्ञापन सौंपा। उसमें बताया कि कुल्लू में शासकीय आदेशों के अनुपालन में भूमि सीमांकन की कार्यवाही के दौरान ड्यूटी पर तैनात पटवारी और कानूनगो पर असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला किया। यह घटना न केवल अत्यंत निंदनीय है, बल्कि राजस्व फील्ड स्टाफ की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। कर्मचारी पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से शासकीय कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे, इसके बावजूद उन पर हमला किया जाना यह दर्शाता है कि अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है। इस प्रकार की घटनाएं यदि बिना कठोर कार्रवाई के छोड़ दी गईं, तो भविष्य में राजस्व कर्मचारियों का फील्ड में कार्य करना अत्यंत कठिन हो जाएगा। यह अत्यंत चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण तथ्य है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि चंबा और मंडी में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है। संयुक्त ग्राम राजस्व अधिकारी (पटवारी) एवं कानूनगो संघ जिला किन्नौर इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता है और प्रदेश सरकार से उक्त हमले में संलिप्त सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने, राजस्व फील्ड स्टाफ को सीमांकन एवं अन्य संवेदनशील कार्यों के दौरान पर्याप्त पुलिस सुरक्षा प्रदान करने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग करता है। साथ ही ड्यूटी के दौरान घायल हुए कर्मचारियों को उचित सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा एवं संरक्षण का प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article