{"_id":"68247c5b705fc2cc850db226","slug":"jheena-chambi-road-tarring-metling-work-rohru-chaupal-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-134948-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: हाथों से उखाड़ रही झीना-चंबी सड़क की सतह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: हाथों से उखाड़ रही झीना-चंबी सड़क की सतह
विज्ञापन
पक्का होने के साथ उखड़ रही चंबी - झीना सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू) । चौपाल के झीना-चंबी सड़क पर टारिंग और मेटलिंग के कार्य की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने सड़क की सतह को हाथों से उखाड़ कर लोक निर्माण विभाग के गुणवत्ता के दावों की पोल खोल कर रख दी। उन्होंने इसकी शिकायत विभाग के उच्च अधिकारियों से की है और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले झीना-चंबी सड़क पर टारिंग और मेटलिंग का कार्य शुरू हुआ। कठियाना गांव के पास हुए इस कार्य की गुणवत्ता पर ग्रामीणों से सवाल उठाए और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया। ग्रामीणों ने हाथों से ही मेटलिंग को उखाड़ दिया। इन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। यह सड़क जखौली-परगना की झीना और ननहार पंचायत के लोगों को लाभ देती है।
रोजाना इस मार्ग से सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। इसी मार्ग से जिला मुख्यालय शिमला, उपमंडल मुख्यालय चौपाल के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों और बाहरी राज्यों के लिए वाहनों की आवाजाही होती है। स्थानीय प्रधान यशवंती मेहता, वार्ड सदस्य, ग्रामीण बेलीराम, लायकराम, विक्रेश, रंधुराम, चेतराम, नंदराम, संजय, हीरासिंह, प्रेम कुमार, आत्माराम और पदमा राम ने लोक निर्माण विभाग से मामले में छानबीन करने और दोषी ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने कहा इसकी लिखित शिकायत भी विभाग के उच्च अधिकारियों को दी जाएगी।
मामले की जांच की जाएगी
लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर ने इस प्रकार की शिकायत से अभिज्ञता जताई है। उनका कहना है कि इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले में जांच की जाएगी और सड़क की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा।