{"_id":"611aa08d8ebc3e42a5044ddc","slug":"jeep-fall-in-river-one-died-two-missing-news-nerwa-rampur-hp-news-sml380591418","type":"story","status":"publish","title_hn":"टौंस नदी में गिरी जीप, एक व्यक्ति की मौत, दो लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टौंस नदी में गिरी जीप, एक व्यक्ति की मौत, दो लापता
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू़)। नेरवा के टिक्करी से सेब लेकर सहारनपुर जा रही एक पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर टौंस नदी गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो लोग लापता है। हादसा रविवार रात 11 बजे के करीब गुम्मा से एक किलोमीटर पहले पेश आया। गाड़ी में तीन लोग सवार थे। इसमें एक व्यक्ति का शव टौंस नदी के किनारे बरामद कर लिया है जबकि दो अन्यों की तलाश जारी है। गाड़ी नदी में गिरने के बाद गायब है।
जानकारी के अनुसार नेरवा क्षेत्र से जीप में सेब लेकर तीन लोग उत्तर प्रदेश के सराहनपुर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे गाड़ी गुम्मा के समीप पहुंची तो चालक के नियंत्रण खोने से गाड़ी टौंस नदीं में जा गिरी। प्रशासन और स्थानीय निवासी गाड़ी और लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। मृतक की पहचान बालक राम निवासी कोफर डाकघर टिक्करी, तहसील नेरवा के तौर पर हुई है।
लापता व्यक्तियों की पहचान दीक्षित पुत्र दिलाराम गांव कोफर और दिलाराम पुत्र जटू निवासी ग्राम पंजाड़, तहसील नेरवा के तौर पर हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। नायब तहसीलदार नेरवा ने मृतक के परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।