{"_id":"67a4d9522f097afd460ffbc0","slug":"jcb-stolen-from-nirath-police-caught-the-thief-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-129444-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नीरथ से चोरी हुआ जेसीबी, पुलिस ने दबोचा चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नीरथ से चोरी हुआ जेसीबी, पुलिस ने दबोचा चोर
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत आने वाले नीरथ में एक चोर ने एनएच पांच से जेसीबी को चुरा लिया। पुलिस ने आरोपी चोर को दबोच लिया है और उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस थाना रामपुर की जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को पुलिस थाना रामपुर में सुंदर कपूर, पुत्र प्रताप सिंह, गांव व डाकघर नीरथ, तहसील रामपुर, जिला शिमला ने चोरी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि बुधवार सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच नीरथ से उसकी जेसीबी संख्या एचपी 06बी 3091 चोरी की गई। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी और जांच के दौरान पुलिस ने उक्त जेसीबी को धर्म सिंह, पुत्र काम राज, गांव चडेनी, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला के कब्जे से बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी धर्म सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने की है।
- संवाद
विज्ञापन
- संवाद