फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Jarol Tikkar-Khamadi-Nankhari road will be rejuvenated with a cost of Rs 54.87 crore.

Rampur Bushahar News: जरोल टिक्कर-खमाड़ी-ननखड़ी सड़क का 54.87 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प

Fri, 04 Oct 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jarol Tikkar-Khamadi-Nankhari road will be rejuvenated with a cost of Rs 54.87 crore.
खस्ताहाल टिक्क् र खमाडी ननखडी सड़क
18 पंचायताें को होगा फायदा, ननखड़ी-टिक्कर से लेकर खमाड़ी तक 52 किलोमीटर सड़क होगी चकाचक
विज्ञापन


जरोल से लेकर शिला तक 16 किलोमीटर सड़क हो चुकी पक्की

शिला से लेकर खमाडी सड़क पर खर्च होंगे 55 करोड़

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ननखड़ी की लाइफ लाइन कही जाने वाली जरोल टिक्कर-खमाड़ी-ननखड़ी सड़क के सुधारीकरण का कार्य इन दिनों जोरों पर है। ननखड़ी-टिक्कर से खमाड़ी तक 52 किलोमीटर सड़क को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने जरोल से लेकर शिला तक 16 किलोमीटर तक टारिंग और और मेटलिंग का कार्य पूरा कर दिया है, अब शेष बची सड़क को दुरुस्त करने का कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा। इस सड़क पर टारिंग और मेटलिंग करने के लिए केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय की ओर से तीन अक्तूबर को सीआरआईएफ के माध्यम से 54.87 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ननखड़ी-टिक्कर से खमाड़ी तक खस्ता हाल सड़क के दुरुस्त होने से ननखड़ी के 18 पंचायतों के किसानों-बागवानों को लाभ मिलेगा। लोगों को नकदी फसलें और सेब को मंडियों में पहुंचने में परेशानी नहीं होगी।
दशकों से हजारों ग्रामीण खस्ताहाल मार्ग पर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। किसानों और बागवानों को नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने के लिए भारी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। अब सड़क की टारिंग कार्य जोरों पर है। 52 किलोमीटर लंबे मार्ग पर करीब 16 किलोमीटर तक टारिंग का कार्य पूरा हो चुका है। सड़क की दशा सुधरने से ननखड़ी तहसील की 18 पंचायतों के हजारों किसानों-बागवानों को बेहतर सड़क का लाभ मिलेगा। ऐसे में हजारों बागवानों के लिए यह राहत की बात है।
विज्ञापन


जरोल-टिक्कर-खमाड़ी-ननखड़ी 52 किलोमीटर जिला मुख्य सड़क को जल्द दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय की ओर से 54.87 करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ है। इससे पहले 52 में से 16 किलोमीटर सड़क पर टारिंग और मेटलिंग कर दी है। -एसके नेगी, एक्सईन, लोक निर्माण विभाग रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article