फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Jan Manch program in Kalpa School on 3rd April

कल्पा स्कूल में जनमंच कार्यक्रम 3 अप्रैल को

Sat, 26 Mar 2022 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
Jan Manch program in Kalpa School on 3rd April
कल्पा में होने वाले जनमंच कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए। - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ(किन्नौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा में तीन अप्रैल को किन्नौर जिले के 11वां जन-मंच का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने जनमंच की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जन-मंच की अध्यक्षता मुख्य सचेतक बिक्रम सिंह जरयाल करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि कल्पा में होने वाले जनमंच में 9 पंचायतों रोघी, कल्पा, दूनी, कोठी, पांगी, युवारंगी, शुदारंग, खवांगी और तेलंगी के लोगों की समस्याओं का निवारण किया जाएगा। इन पंचायतों के लोगों से आग्रह किया कि यदि उनकी कोई शिकायत है तो वे ई-समाधान पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
इसके अलावा संबंधित पंचायत सचिव को भी शिकायत दे सकते हैं। जनमंच का उद्देश्य लोगों की शिकायतों को पहचान कर उनका मौके पर ही समाधान करना है। उनकी समस्याओं का घर-द्वार पर ही समाधान सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

सभी विभागों को भी निर्देश दिए कि वे जनमंच की तैयारियों के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को चिह्नित कर उनका निवारण सुनिश्चित बनाएं।
उपायुक्त ने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, अपंगता पेंशन, जन-धन योजना, बेटी है अनमोल योजना, डिजिटाइज्ड राशन कार्ड और सभी घरों में शौचालय सुविधा आदि योजनाओं के बारे में भी जनमंच बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 28 मार्च रोघी, कल्पा, 29 मार्च को युवारंगी और दूनी, 30 मार्च को कोठी, तेलंगी, 31 मार्च को शुदारंग और खवांगी के अलावा 1 अप्रैल को खवांगी पंचायत में प्री जन-मंच का आयोजन किया जाएगा। इन पंचायतों में संबंधित विभागों की सहभागिता से सघन स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जनमंच वाले दिन विभागों की ओर से विकासात्मक प्रदर्शनियों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ टेस्टों की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक नवीन जालटा, तहसीलदार कल्पा विवेक नेगी, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण जयवंती ठाकुर, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा अशोक समेत विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed