{"_id":"69c7c5b10dcb6ebfc406eb4a","slug":"jam-due-to-lack-of-parking-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-156976-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौपाल में वाहनों के लिए नहीं पार्किंग की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौपाल में वाहनों के लिए नहीं पार्किंग की व्यवस्था
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़े हो रहे वाहन, ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई
संवाद न्यूज एजेंंसी
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल मुख्यालय चौपाल में पार्किंग स्थल न होने से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा कर रह गई है। चौपाल में पार्किंग सुविधा न होने से चालकों को वाहन सड़क के किनारे खड़े करने पड़ रहे हैं। इस कारण जाम लग जाता है, जिससे लोगों के मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
लोग जनप्रतिनिधियों से वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था करने की मांग उठाते रहे हैं। उपमंडल और तहसील मुख्यालय होने के चलते हर दिन 18 पंचायतों के लोग कामकाज के सिलसिले में यहां पहुंचते हैं, लेकिन पार्किंग स्थल न होने से सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं। इससे जहां पैदल आवाजाही करना खतरानाक हो जाता है। सड़क पर दुकानों के आगे वाहन खड़े होने के कारण कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। पेट्रोल पंप से लेकर बस अड्डा तक मार्ग पर जाम की स्थिति होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश चंदेल और स्थानीय दुकानदारों सहित वाहन चालकों का कहना है कि चौपाल में पार्किंग का निर्माण करवाकर समस्या का स्थायी हल किया जाए। उन्होंने उपमंडलीय प्रशासन से कस्बे के इर्द-गिर्द पार्किंग के लिए जल्द जगह चिह्नित कर चिरलंबित मांग को पूरा कर राहत प्रदान करने की गुहार लगाई है। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए दिन के समय पुलिस जवान की तैनाती की भी मांग की है।