फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   jal shakti department employee died due to fall in gorge

सांगला के गिरने से जलशक्ति विभाग के कर्मचारी की मौत

Thu, 30 Jun 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। पुलिस थाना सांगला के तहत पलिंगचे दुर्गा माता मंदिर के समीप जलशक्ति विभाग के कर्मचारी की गिरने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी अपने अन्य साथियों के साथ पांगी से लौट रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना सांगला के मुताबिक बुधवार देर रात जल शक्ति विभाग के चार कर्मचारी किन्नौर जिले के पांगी से पर्यटन स्थल सांगला घूमने आए थे।
विज्ञापन

देर शाम वे सांगला से पांगी गांव के लिए लौट रहे थे। रात करीब 10:00 बजे पलिंगचे स्थित मां दुर्गा माता मंदिर के समीप वे कार से बाहर निकले। इसी दौरान एक कर्मचारी का अचानक पैर फिसल गया और वह सड़क से करीब 500 मीटर नीचे बासपा खड्ड में जा गिरा। इसकी सूचना उसके साथी रविंद्र ने पुलिस थाना संागला को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी रिकांगपिओ नवीन जाल्टा की अगुवाई में पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को घटनास्थल से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला लाया गया। मृतक की पहचान हाकम सिंह (50) पुत्र चरण दास निवासी गांव दोफदा, तहसील रामपुर, जिला शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। डीएसपी रिकांगपिओ नवीन जाल्टा ने मामले की पुष्टि की है। वहीं जल शक्ति विभाग रिकांगपिओ के अधिशासी अभियंता अभिषेक शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से मृतक के परिजनों की हर संभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed