{"_id":"69edf98ff5f314af6508d83c","slug":"jais-donated-lakhs-of-rupees-for-the-temple-of-devta-sahib-damukh-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-158925-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जाइयों ने देवता साहिब दमुख के मंदिर के लिए लाखों रुपये किए दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जाइयों ने देवता साहिब दमुख के मंदिर के लिए लाखों रुपये किए दान
विज्ञापन
मंदिर में नवाया शीश, सुख-समृद्धि का लिया आशीर्वाद
युवा ऊर्जा समूह पनोली ने 1.41 लाख की राशि की भेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। भगवान परशुराम की चार ठहरियों में शुमार डमयापुरी डंसा में रविवार को देवता साहिब दमुख के मंदिर परिसर में आस्था कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पनोली और बेसडी गांवों की सैकड़ों जाइयों ने भाग लिया। उन्होंने निर्माणाधीन मंदिर के लिए लाखों रुपये की राशि भेंट की।
कार्यक्रम में दूरदराज से पहुंचे पनोली और बेसडी की जाइयों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। पनोली गांव की जाइयों ने संयुक्त रूप से एकत्रित 1,15,201 रुपये की राशि देवता साहिब की उपस्थिति में मंदिर समिति को भेंट की। वहीं ग्राम बेसडी की जाइयों ने 18,700 रुपये का योगदान दिया।
युवा ऊर्जा समूह पनोली ने भी मंदिर निर्माण के लिए सराहनीय पहल करते हुए 1,41,000 रुपये की नकद राशि एकत्रित कर भेंट की। मंदिर समिति की ओर से महिलाओं और युवाओं के सम्मान में प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया। समिति ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया और देवता साहिब से उनके परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना की। युवा ऊर्जा समूह के सदस्य होरी लाल शर्मा, विपन शर्मा, कुशल शर्मा, आचार्य लाल भूषण शर्मा सहित करीब तीन दर्जन युवाओं ने मिलकर यह राशि एकत्रित की और समाज में सहयोग व सेवा का संदेश दिया। इस मौके पर रंजना, ज्वाला, बीना, प्रतिभा, चूडामणी, कमलेश, पार्वती, सुंदरा, कांता, दीपा और कला सहित कई अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।