फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   jagra fair celebereted in rohru

हाथों में मशाल लेकर रोहड़ू में मनाया जागरा उत्सव

Sat, 11 Sep 2021 07:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
jagra fair celebereted in rohru
जागरा उत्सव में मशाले लेकर देवता का अभिनंदन करते हुए लोग। संवाद
रोहडू़। उपमंडल के विभिन्न गांवों में जागरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने हाथों में मशाल लेकर देवता का अभिनंदन किया। शनिवार को शराचली क्षेत्र के पुजारली में जागरा महोत्सव का आयोजन किया गया। जागरे में शराचली क्षेत्र की पांच पंचायतों सहित जुब्बल तहसील के दर्जनों गांवों के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जागरा का आयोजन देवता महाराज बनाड़ और देवता देशमोलिया के आशीर्वाद से किया गया। इससे पहले शुक्रवार रात को भोलाड़ सहित विभिन्न गांवों में जागरा उत्सव मनाया गया। क्षेत्र में जागरा महोत्सव का आयोजन नौ सितंबर से शुरू हो गया था। 10 सितंबर की रात देवता पवासी और महासू देवता का जागरा उत्सव विभिन्न गांव में आयोजित हुआ। 11 सितंबर को मांदल में देवता महाराज बनाड़ और देवता देशमोलिया के जागरे के साथ ही महोत्सव संपन्न हो गया है।
विज्ञापन

जागरा में विशेष रुप से लकड़ी की बिंडाली (मशाल) जलाकर लोगों ने देवता का अभिनंदन किया। इस दौरान हाथ में मशाल लिए देवता के अभिनंदन में पारंपरिक रुप से ..तू बरमा न जाए विरसुए.. गाने की धुन पर लोगों ने नृत्य किया। देवता का आशीर्वाद प्राप्त करने और गांव में सुख-समृद्धि लाने के लिए ग्रामीण रातभर पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर नाचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता के गुर जगत राम ने बताया कि हर वर्ष जागरा महोत्सव पारंपरिक ढंग से मनाया जाता है। देवता महाराज बनाड़ और देवता देशमोलिया के जागरे में शराचली सहित जुब्बल के दर्जनों गांव के लोग देवता के अभिनंदन के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed